फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hamilton Mazakadza breaks T20 record in his last match and Gets Emotional After Farewell

हैमिल्टन मसाकाद्जा ने तोड़ा टी-20 रिकॉर्ड, जब खेल रहे थे करियर का अंतिम मैच

Sat, 21 Sep 2019 05:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 21 Sep 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Hamilton Mazakadza breaks T20 record in his last match and Gets Emotional After Farewell
हैमिल्टन मसाकाद्जा - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा (71) की शानदार अर्धशकीय पारी और क्रिस मपोफु (30/4) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को टी-20 ट्राई सीरीज के पांचवें मुकाबले में अफगानिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


यह जिम्बाब्वे के कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्जा का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। इस दौरान उन्होंने एक टी-20 रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 42 गेंदों पर 71 रन बनाने वाले मसाकाद्जा अपने करियर के आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। 
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे ने टी-20 में पिछले 12 मैचों से चले आ रहे अफगानिस्तान के अजेय क्रम को भी तोड़ दिया। अपने विदाई मैच के बाद मसाकाद्जा बेहद भावुक नजर आए। मसाकाद्जा ने कहा, ‘यह बहुत विशेष था। टीम को जीत तक ले जाना बहुत विशेष था और वह भी मेरे आखिरी मैच में। साथ ही अफगानिस्तान को पहली बार हराना भी खास रहा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


2001 में डेब्यू करने वाले मसाकाद्जा ने जिम्बाब्वे के लिए 38 टेस्ट, 209 वनडे और 66 टी-20 मैच खेले। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 155 रन बनाए थे, जवाब में जिम्बाब्वे ने 3 विकेट खोकर 156 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed