{"_id":"e41b16c8-6ca3-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"hafeez-steals-the-show-as-south-africa-fall-for-253","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने द. अफ्रीका को 253 पर रोका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान ने द. अफ्रीका को 253 पर रोका
जोहानसबर्ग/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 02 Feb 2013 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने सीरीज के पहले टेस्ट की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका को 253 रनों पर रोक दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के छह रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
अल्वीरो पीटरसन और कप्तान ग्रीम स्मिथ की जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत देने में नाकाम रहे। कप्तान के रूप में अपना 100वां टेस्ट खेल नया रिकॉर्ड बनाने वाले स्मिथ पहली पारी में कोई बहुत यादगार प्रदर्शन नहीं कर पाए और 59 गेंदों में दो चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। जुनैद खान ने दूसरे ओपनर अल्वीरो पीटरसन (20) को मोहम्मद हफीज के हाथों कैच कराया था।
विज्ञापन
हाशिम अमला (37) और जैक्स कैलिस (50) ने तीसरे विकेट के लिए 79 रन की तेज तर्रार साझेदारी की। कैलिस ने अपना 58वां अर्द्धशतक बनाया। कैलिस ने 78 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके लगाए और वह गुल की गेंद पर असद शफीक को डीप में कैच दे बैठे जबकि 67 गेंदों में छह चौकों की मदद से 37 रन बनाकर अमला यूनुस खान का शिकार बने। चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 159 रन रहा।
विज्ञापन
दिन के आखिरी सत्र में पाकिस्तान के गेंदबाज पूरी तरह हावी दिखे। आखिरी के पांच अफ्रीकी बल्लेबाज केवल 54 रन जोड़ सके। एबी डीविलियर्स (31) और फैफ डू प्लेसिस (41) ने क्रीज पर जमने की कोशिश की पर नाकाम रहे। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हफीज ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। वहीं तेज गेंदबाज जुनैद खान और उमर गुल को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट यूनुस खान को भी मिला।