फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Guyana Amazon Warriors beat Trinbago Knight Riders by 9 runs in Caribbean Premier League match at Basseterreat Odean Smith player of the match

CPL 2021: ओडियन स्मिथ से पार नहीं पाया त्रिनिबागो नाइट राइडर्स, गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने दी मात

Fri, 27 Aug 2021 07:08 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बस्सेटेरे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बस्सेटेरे Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 27 Aug 2021 07:08 AM IST
सार

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले मैच में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने त्रिनिबागो नाइट राइडर्स को 9 रनों से हरा दिया। गुयाना की जीते के हीरो राउंडर ओडियन स्मिथ रहे। 

विज्ञापन
Guyana Amazon Warriors beat Trinbago Knight Riders by 9 runs in Caribbean Premier League match at Basseterreat Odean Smith player of the match
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 - फोटो : twitter@CPL

विस्तार

26 अगस्त को कैरेबियन प्रीमियर लीग की रंगारंग शुरुआत हुई। सीपीएल का पहला मैच त्रिनिबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला गया। दोंनों टीमों दरम्यान खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने टीकेआर को 9 रनों से शिकस्त दी। गुयाना को मैच जिताने में ओडियन स्मिथ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

विज्ञापन


सेंट कीट्स में खेले गए इस मुकाबले में त्रिनिबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी गुयाना की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 23 रनों पर गिर गया। पारी का आगाज करने आए चंद्रपॉल हेमराज 13 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद ब्रेंडन किंग भी ज्यादा देर नहीं टिके और वह 9 रन बनाकर चलते बने। 
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ओडियन स्मिथ ने तेजी ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए। जबकि शिमरॉन हेटमायर ने 54 रनों की पारी खेली वहीं कप्तान निकोलस पूरन 12 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन बनाए। टीकेआर की ओर से सुनील नरैन और अकील हुसैन ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीकेआर टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहला विकेट 14 रनों पर आउट हो गया। पारी की शुरुआत करने आए लेंडल सिमंस 5 रन बनाकर आउट हुए वहीं सुनील नरैन ने 20 रनों की पारी खेली। इसके बाद मध्यक्रम में कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। 


त्रिनिबागो नाइट राइडर्स के मध्यक्रम पर नजर डाली जाए तो कोलिन मुनरो 13, टिम सीफर्ट 23, डारेन ब्रावो 3, दिनेश रामदीन 28, कीरोन पोलार्ड 2 रन ही बना सके। पुछल्ले बल्लेबाज अकील हुसैन ने टीम को अंत में मैच जिताने की पूरी कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। उन्होंने 12 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। इस तरह टीकेआर की पूरी टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन ही बना पाई और 9 रनों से मुकाबला हार गई। गुयाना की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले ओडियन स्मिथ को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed