भारत की जीत के बाद प्रशंसक को उतारनी पड़ी शर्ट, आखिर क्यों?
इंदौर से पहले टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार हार से हर कोई परेशान था और सभी धोनी की टीम को अपने देश में जीतते हुए देखना चाहते थे लेकिन मैदान पर टीम को लगातार 3 मैचों में हार मिली। भारत ने टी-20 सीरीज भी गंवा दी।
भारत की कभी बल्लेबाजी खराब हो जाती तो कभी गेंदबाजी में नाकाम रहते हमारे गेंदबाज। अफ्रीकी टीम के आगे जिस तरह से टीम इंडिया खेल रही थी उससे हर कोई एक-दूसरे से पूछता नजर आता कि क्या भारत एक मैच जीत भी पाएगा।
इंदौर में दूसरे वनडे मैच से पहले भी यही हुआ। हर किसी में मन में यह कौतुहल था कि टीम इंडिया यह मैच जीतेगी या हारेगी। मुंबई में टीम इंडिया के एक बड़े प्रशंसक ने मैच से एक दिन पहले 14 अक्टूबर को टि्वटर पर यह घोषणा कर डाली कि भारत अगर यह मैच जीतता है तो वह मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन तक शर्टलेस यानी बिना शर्ट के ही जाएगा।
अगले दिन जब मैच में कप्तान धोनी की लाजवाब पारी और फिर गेंदबाजों के जोरदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने हार का सिलसिला खत्म कर दिया और जीत का स्वाद चख लिया। इसके बाद उस प्रशंसक को अपना वादा निभाना पड़ा।
जीत के बाद वादा निभाने के लिए क्या किया चिकना ने
इंदौर में कप्तान धोनी और गेंदबाजों के जोरदार प्रयास के दम पर भारत यह मैच जीत गया और सीरीज में बराबरी कर ली। इस जीत के बाद अब प्रशंसकों को उम्मीद बन गई है कि वे सीरीज भी जीत सकते हैं।
मैच के बाद अगले दिन प्रशंसक मदन चिकना जिनका टि्वटर हैंडल कमिंटमेंट हैंडल है ने टि्वटर पर एक शर्टलेस फोटो डालते हुए यह कमेंट किया कि जो कहा था उसे कर दिखाया।
As per my commitment. Here it is. #IndvsSA pic.twitter.com/GD9ujJ0FK8
— Commitment Chikna (@Madan_Chikna) 15-अक्तूबर-2015
उनके इस कमेंट के बाद अई अन्य लोगों ने उनके कमिटमेंट की तारीफ की। जिसमें कुछ बेहद दिलचस्प हैं।
जिसकी बात एक उसका बाप एक .!! #Respect Check out @Madan_Chikna's Tweet: https://t.co/7WKUdfITOQ
— बाबा बनारसी (@BabaBenarasi) 16-अक्तूबर-2015
A guy talks of going topless in dadar and it starts trending. Guess Modiji has not done enough to bring down unemployment.
— Prafull Saraf (@prafullsaraf) 14-अक्तूबर-2015
Dadar idhar hai @Madan_Chikna kidhar hai