फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujrat Titans vs Delhi Capitals IPL 2026 match stats Narrowest wins for GT by runs 1-run defeats for DC

DC vs GT: गुजरात टाइटंस की आईपीएल में सबसे कम अंतराल से जीत, दिल्ली कैपिटल्स के नाम जुड़ा ये अनचाहा रिकॉर्ड

Thu, 09 Apr 2026 09:12 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 09 Apr 2026 09:12 AM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी ओवर में जाकर इस मैच का नतीजा निकला और दिल्ली ने जीती बाजी गंवा दी। 

विज्ञापन
Gujrat Titans vs Delhi Capitals IPL 2026 match stats Narrowest wins for GT by runs 1-run defeats for DC
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : PTI

विस्तार

प्रसिद्ध कृष्णा की अंतिम ओवर में की गई शानदार गेंदबाजी और डेविड मिलर की एक गलती से गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया। गुजरात की आईपीएल में रनों से लिहाज से ये सबसे कम अंतराल से जीत है। गुजरात ने इसके साथ ही आईपीएल के मौजूदा सीजन में जीत का खाता खोला। वहीं, तीन मैचों में दिल्ली की यह पहली हार है। 
विज्ञापन

अंक तालिका का हाल
दिल्ली ने लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच छह-छह विकेट के अंतर से जीते थे। दिल्ली फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, गुजरात की टीम पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी थी, जिसके बाद आखिरकार गुजरात ने जीत का खाता खोला है। यह टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस ने एक रन से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज की। बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन ही बना सकी। आईपीएल के इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आखिरी ओवर तक सांसें थाम देने वाली जंग देखने को मिली। मैच का फैसला सिर्फ एक रन से हुआ, लेकिन असली टर्निंग प्वाइंट बना 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर लिया गया एक फैसला। जब प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर डेविड मिलर ने एक रन नहीं लिया।
विज्ञापन

गुजरात की करीबी जीत
यह गुजरात की आईपीएल में रनों के लिहाज से सबसे करीबी जीत है। इससे पहले टीम ने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह रन से जीत दर्ज की थी जो उसकी सबसे कम अंतराल से जीत थी, लेकिन टीम ने अब इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, 2023 में गुजरात को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सात रन, 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आठ रन से और 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 रन से जीत मिली थी। 

दिल्ली ने एक रन के अंतर से गंवाए सर्वाधिक मैच
दिल्ली की टीम आईपीएल में पहली बार एक रन से नहीं हारी है। यह चौथी बार है जब टीम को एक रन के अंतराल से हार मिली है। दिल्ली कैपिटल्स को इससे पहले 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स, 2016 में गुजरात लायंस और 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों एक रन से हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के अलावा किसी टीम ने एक रन के अंतराल से इतने मैच नहीं गंवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed