फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujrat Lions have won 3 matches either off the last ball or by 1 run in IPL 2016

तो IPL की सबसे लकी टीम बनती जा रही रैना की गुजरात लायंस

Sun, 01 May 2016 09:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 May 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
Gujrat Lions have won 3 matches either off the last ball or by 1 run in IPL 2016

आईपीएल-9 में धोनी की टीम पुणे कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है, लेकिन सुरेश रैना की कप्तानी वाली टीम गुजरात लायंस की किस्मत जोरदार खेल दिखा रही है और लाजवाब खेल के साथ वह टूर्नामेंट में अब तक के सफर में शीर्ष पर बनी हुई है।

विज्ञापन


पिछले साल तक धोनी और रैना एक ही टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे, लेकिन स्पॉट फिक्सिंग के कारण सुप्रीम कोर्ट की ओर से 2 साल के लिए लगे प्रतिबंध के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को अगले 2 साल के लिए निलंबित कर दिया गया। उनकी जगह पुणे और गुजरात की नई टीम बनाई गई, और क्रमशः इसकी कमान धोनी और रैना को मिली।
विज्ञापन


लेकिन बदली टीम और हालात के आधार पर धोनी अभी तक कोई संयोजन नहीं बना पाए हैं लेकिन रैना की टीम ने अभी तक के खेल में सभी को अपना दीवाना बना रखा है। गुजरात की टीम में ज्यादातर खिलाड़ी चेन्नई की टीम के हैं और इस बार उनकी किस्मत भी बढ़िया साथ दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात ने इस बार दोनों ही मौकों पर धोनी की टीम को पटखनी दी, वहीं 7 में से 6 मैचों में मिली जीत में उसकी 3 जीत ऐसी है जो उसे मैच की आखिरी गेंद या एक रन के अंतर से मिली है। बीती रात उसने धोनी की टीम को लगातार दूसरी बार हराया तो वह भी आखिरी गेंद पर।

स्टीवन स्मिथ के शानदार शतक और अजिंक्य रहाणे की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत पुणे ने गुजरात के सामने जीत के लिए 196 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे उसने 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर 196 रन बनाकर 3 विकेट से जीत हासिल कर ली।

रैना की टीम ने एक रन या अंतिम गेंद पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बाद पुणे सुपरजाइंटस के खिलाफ जीत हासिल की। उसे जो एक हार मिली वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली।

गुजरात के खिलाफ शतक भी नहीं बन सकी जीत की गारंटी

Gujrat Lions have won 3 matches either off the last ball or by 1 run in IPL 2016
सुरैश रैना की अगुवाई में गुजरात लायंस लगातार मैच जीत रही है तो धोनी की टीम 7 में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल कर सकी है। उसकी किस्मत साथ नहीं दे रही है। गुजरात के हाथों उसे हार तब मिली जब उसकी ओर से स्टीवन स्मिथ (103) ने शानदार शतक लगाया। टीम ने 196 रनों का बड़ा लक्ष्य भी रखा था लेकिन गेंदबाज इसे बचा नहीं रख पाए।

आईपीएल के इस सत्र में कुल 3 शतक लगे हैं जिसमें 2 शतक ऐसे रहे जो गुजरात के खिलाफ लगे, लेकिन टीम को जीत की राह को नहीं ला सके या यो कहें कि शतक के बावजूद रैना की टीम के बल्लेबाजों ने दमखम दिखाया और जीत दिलाई।

धोनी की हार के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने गुजरात के खिलाफ शतक लगाया लेकिन उनकी टीम 3 गेंद शेष रहते गुजरात से हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed