फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gujarat win syed mushtaq ali t20 title

गुजरात बना घरेलू टी-20 का बादशाह

Sun, 31 Mar 2013 11:26 PM IST
इंदौर/एजेंसी
इंदौर/एजेंसी Updated Sun, 31 Mar 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
gujarat win syed mushtaq ali t20 title

सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के फाइनल में आसान जीत दर्ज कर गुजरात ने घरेलू टी-20 टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

विज्ञापन


फाइनल में उसने पंजाब को 13 गेंद शेष रहते 6 विकेट से शिकस्त दी। पंजाब ने आठ विकेट पर 122 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में चार विकेट पर 128 रन बनाकर घरेलू टी-20 टूर्नामेंट का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब ने अपने शुरुआती चार विकेट महज 20 रन पर गंवा दिए थे। इनमें से दो विकेट बुमराह ने झटके।

कप्तान मनदीप सिंह (5) बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद रविइंदर सिंह (01) को मेहुल पटेल ने चलता किया जबकि मयंक  सिदाना (01) को बुमराह ने पवेलियन की राह दिखाई। जबकि पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाले गुरकीरत सिंह की पारी का अंत रोहित दहिया ने किया।
विज्ञापन


दहिया की गेंद पर गुरकीरत ने राकेश ध्रुव को कैच थमाया। उन्होंने पांच रन बनाए। पंजाब का छठवें ओवर में स्कोर चार विकेट पर 20 रन हो गया। जिसके बाद टीम 122 के स्कोर तक पहुंच सकी। तीन विकेट झटकने वाले 19 वर्षीय मीडियम पेसर जसप्रीत बुमराह को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed