फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujarat Titans traded West Indies all-rounder Sherfane Rutherford to Mumbai Indians ahead of IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल रिटेंशन से पहले मुंबई इंडियंस के हुए शेरफाने रदरफोर्ड, MI ने गुजरात टाइटंस से किया ट्रेड

Thu, 13 Nov 2025 07:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Nov 2025 07:41 PM IST
सार

गुजरात ने वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर रदरफोर्ड को दो करोड़ 60 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस को ट्रेड किया है। वेस्टइंडीज के इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड उनके नाम है।

विज्ञापन
Gujarat Titans traded West Indies all-rounder Sherfane Rutherford to Mumbai Indians ahead of IPL 2026
रदरफोर्ड और बटलर - फोटो : PTI

विस्तार

आईपीएल 2026 के लिए सभी फ्रेंचाइजी ने कमर कस ली है और अब इस सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी को रिटेंशन सूची सौंपनी है। मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन से पहले ही दो खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों से ट्रेड किया है। मुंबई ने पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स से शार्दुल ठाकुर को ट्रेड किया और अब गुजरात टाइटंस से शेरफाने रदरफोर्ड को अपनी टीम में शामिल कराया। 
विज्ञापन

गुजरात ने 2.6 करोड़ रुपये में मुंबई को किया ट्रेड
गुजरात ने वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर रदरफोर्ड को दो करोड़ 60 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस को ट्रेड किया है। वेस्टइंडीज के इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड उनके नाम है। उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आंद्रे रसेल के साथ 139 रन की साझेदारी की थी। रदरफोर्ड ने अब तक 23 आईपीएल मैच खेले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रदरफोर्ड ने 2019 में दिल्ली कैपिटल्स और 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2020 में मुंबई इंडियंस और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा थे लेकिन उन सत्र के दौरान प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं बन पाए। आईपीएल ने एक बयान में कहा, गुजरात टाइटंस द्वारा 2.6 करोड़ रुपये में खरीदे गए रदरफोर्ड अपनी मौजूदा फीस पर मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे।
विज्ञापन

शार्दुल को भी किया था ट्रेड
इससे पहले, शार्दुल को मुंबई ने दो करोड़ रुपये में लखनऊ से ट्रेड किया। शार्दुल आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में नहीं बिके थे, लेकिन लखनऊ ने चोटिल मोहसिन खान की जगह शार्दुल को लिया था। शार्दुल मोहसिन के आधार मूल्य पर लखनऊ में शामिल हुए थे। शार्दुल घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं और अब आईपीएल में भी वह मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे। 2018 और 2021 में शार्दुल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में शामिल थे जिसने इन दो सीजन में इस टीम ने आईपीएल का खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed