फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujarat Titans star cricketer Rashid Khan named Afghanistan new T20I captain Replaces Mohammad Nabi

Afghanistan T20 Captain: राशिद खान को अफगानिस्तान की कमान, 2021 में कप्तान बनने के 20 मिनट बाद दिया था इस्तीफा

Thu, 29 Dec 2022 06:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: रोहित राज Updated Thu, 29 Dec 2022 06:32 PM IST
सार

2021 में जब अफगानिस्तान ने टीम का एलान किया था तब राशिद को कप्तान नियुक्त किया गया था। टीम घोषित होने के 20 मिनट बाद ही राशिद ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि टीम चयन में उनसे सलाह नहीं ली गई थी।

विज्ञापन
Gujarat Titans star cricketer Rashid Khan named Afghanistan new T20I captain Replaces Mohammad Nabi
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान ने स्टार स्पिनर राशिद खान को टी20 में कप्तान बनाया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार (29 दिसंबर) को उनके नाम की घोषणा की। राशिद को दिग्गज मोहम्मद नबी के इस्तीफे के बाद कमान मिली है। नबी टी20 विश्व कप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राशिद को दूसरी बार टी20 का कप्तान बनाया गया है। पिछली बार 2021 में टी20 विश्व कप से ठीक पहले उन्हें कमान मिली थी, लेकिन उन्होंने 20 मिनट बाद ही इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


2021 में जब अफगानिस्तान ने टीम का एलान किया था तब राशिद को कप्तान नियुक्त किया गया था। टीम घोषित होने के 20 मिनट बाद ही राशिद ने यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि टीम चयन में उनसे सलाह नहीं ली गई थी। उनके बाद नबी को कप्तानी सौंपी गई थी। इस बार राशिद को कप्तान बनाते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि उनमें काफी प्रतिभा है और वह टीम को आगे लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मीरवाइज अशरफ ने एक बयान में कहा, "राशिद खान अफगानिस्तान क्रिकेट में एक बड़ा नाम है। उनके पास दुनिया भर के प्रारूप में खेलने का जबरदस्त अनुभव है, जो उन्हें टीम को प्रारूप में एक नए स्तर पर ले जाने में मदद करेगा। राशिद खान के पास पहले से तीनों प्रारूपों में नेतृत्व करने का अनुभव है और हम उन्हें फिर से टी20 में कप्तान बनाकर खुश हैं। मुझे यकीन है कि वह शीर्ष पर आएंगे और देश के लिए और अधिक गौरव लाएंगे।" 

राशिद ने कप्तान बनने के बाद क्या कहा?
टी20 सुपरस्टार राशिद ने कहा कि राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करना एक बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा, ''कप्तानी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मेरे पास पहले अपने देश का नेतृत्व करने का अनुभव है। टीम में ऐसे लोगों का एक बड़ा समूह है जिनके साथ मेरी अच्छी समझ है और मैं काफी सहज महसूस करता हूं। हम एक साथ रहने की कोशिश करेंगे, चीजों को सही रास्ते पर लाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और अपने देश के लिए गर्व और खुशी लाएंगे।"

अफगानिस्तान के लिए 122 विकेट ले चुके हैं राशिद
राशिद ने अब तक 74 अंतरराष्ट्रीय टी20 में अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। इस प्रारूप में उनके नाम पर 122 विकेट हैं। टिम साउदी (134 विकेट) और शाकिब अल हसन (128) के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अफगानिस्तान फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेगा। इस दौरान तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

फ्रेंचाइजी क्रिकेट में राशिद की बहुत मांग
राशिद 2015 के बाद से दुनिया भर में 15 अलग-अलग टीमों के लिए 361 टी20 मैच खेल चुके हैं और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनकी बहुत अधिक मांग रही है। वह ड्वेन ब्रावो (614 विकेट) के बाद टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने दूसरे गेंदबाज हैं। राशिद ने 491 विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed