IPL 2022: मुंबई-आरसीबी के बाद गुजरात ने जारी की नई जर्सी, जानें कैसी दिखेगी हार्दिक की टीम
गुजरात टाइटंस से पहले मुंबई, आरसीबी, पंजाब और दिल्ली की टीमें अपनी जर्सी का एलान कर चुकी हैं। गुजरात की टीम पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात से पहले मुंबई, आरसीबी, पंजाब और दिल्ली की टीमें अपनी जर्सी का एलान कर चुकी हैं। इनमें से अधिकतर टीमों की जर्सी में शेर का निशान बनाया गया है।
कैसी है किस टीम की जर्सी
आरसीबी की जर्सी गहरे नीले और लाल रंग से बनाई गई है। खिलाड़ियों के कंधे और छाती के पास गहरा नीला रंग होगा, जबकि नीचे लाल रंग की जर्सी होगी। इसके साथ ही इसमें शेर भी बनाया गया है। वहीं मुंबई की जर्सी में मुख्य रूप से नीला रंग दिखाई दे रहा है। वहीं बगल से सुनहरे रंग की पट्टी भी बनाई गई है। जर्सी में नीचे का हिस्सा नीले रंग के कोलाज के जैसा दिखाई देता है।
- Akash Yadav (@Yadav_Akash20) 12 Mar 2022
दिल्ली की नई जर्सी दो रंगों से बनी है। इसमें लाल और नीले रंग को मिलाया गया है। इसके बाद नई जर्सी बनी है। हालांकि, दोनों रंग अलग-अलग दिखाने की बजाय साथ में मिला दिए गए हैं। जर्सी का दायां हिस्सा नीले रंग से शुरू होता है, जबकि बायां हिस्सा लाल रंग से शुरू होता है और दोनों रंग बीच में मिल जाते हैं। इस जर्सी में दिल्ली का टाइगर और उसकी धारियां भी बनाई गई हैं।
पंजाब की नई जर्सी पूरी तरह से लाल रंग की है, जिसमें नीच की तरफ हल्के काले रंग से शेर का निशान बनाया गया है। वहीं किनारे की तरफ सुनहरे रंग की पट्टियां बनाई गई हैं।
#IPLPromo #PandyaPromo मैंने यह वीडियो अभी कू में देखा, क्या ये IPL2022 का प्रोमो है?
- saurabh tiwari (@100rabb) 12 Mar 2022
कैसी है गुजरात की टीम
| खिलाड़ी | भूमिका |
| शुभमन गिल | बल्लेबाज |
| जेसन रॉय | बल्लेबाज |
| डेविड मिलर | बल्लेबाज |
| अभिनव मनोहर सदरंगानी | बल्लेबाज |
| ऋद्धिमान साहा | विकेटकीपर |
| मैथ्यू वेड | विकेटकीपर |
| हार्दिक पांड्या | तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर |
| राहुल तेवतिया | स्पिन ऑलराउंडर |
| जयंत यादव | स्पिन ऑलराउंडर |
| विजय शंकर | तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर |
| गुरकीरत सिंह मान | ऑलराउंडर |
| राशिद खान | स्पिनर |
| यश दयाल | स्पिनर |
| मोहम्मद शमी | तेज गेंदबाज |
| लॉकी फर्ग्यूसन | तेज गेंदबाज |
| नूर अहमद | तेज गेंदबाज |
| आर साई किशोर | तेज गेंदबाज |
| डोमिनिक ड्रेक्स | तेज गेंदबाज |
| दर्शन नलकंडे | तेज गेंदबाज |
| अल्जारी जोसेफ | तेज गेंदबाज |
| प्रदीप सांगवान | तेज गेंदबाज |
| वरुण आरोन | तेज गेंदबाज |