फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujarat head-coach said that Jasprit Bumrah always thinks of cricket

कोच ने किया खुलासा, हर वक्त क्रिकेट के बारे में सोचता है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

Tue, 26 Sep 2017 11:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 26 Sep 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
Gujarat head-coach said that Jasprit Bumrah always thinks of cricket
टीम इंडिया - फोटो : sportskeeda

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सीमित ओवर के फॉर्मेटों में भारत के स्तर को बढ़ा दिया है। बुमराह ने पिछले 24 वन डे मैचों में 44 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट पांच से कम है। एेसे प्रदर्शन के बाद बुमराह की तारीफ हो रही है। गुजरात के मुख्य कोच विजय पटेल ने बुमराह को एक बेहतर गेंदबाज बताया है। उन्होंने कहा है कि बुमराह हमेशा क्रिकेट के सफलता के बारे में सोचता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पटेल के मार्गदर्शन में ही गुजरात ने 2012-13 में सैयद मुश्ताक अली टी -20 और 2014-15 में  विजय हजारे ट्रॉफी जीती। जबकि 2016 में प्रतिष्ठित रणजी ट्राफी में जीत हासिल की। बुमराह के कोच रहे पटेल ने कहा कि वह 19 साल की उम्र से ही बुमराह में तरक्की देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने बुमराह ‌की प्रशंसा की है। स्मिथ ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम जीतने के करीब आ जाती है, लेकिन अंत में हार जाती है। स्मिथ का कहना है कि सीमित-ओवर क्रिकेट में भारत के खिलाफ खेलने वाली अधिकांश टीमों का यही हाल है और बुमराह यहां प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो वन-डे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, स्टार खिलाड़ी बाहर

स्मिथ का कहना है कि वर्तमान में जसप्रीत बुमराह डेथ ओवरों के दुनिया में सबसे प्रभावी तेज गेंदबाज है। स्मिथ ने कहा इनकी बेहतर गेंदबाजी से हमारे बल्लेबाज अंतिम ओवरों में ज्यादा रन नहीं बना सकते हैं। पटेल का मानना है कि आईपीएल के अनुभव ने 23 साल के बुमराह को मदद करने में एक बड़ी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय पटेल ने स्पोर्ट्सस्टार से बातचीत में कहा, 'ऐसा नहीं होता है कि आप देखेंगे और विकेट ले लेंगे। आपको मानसिक रूप से कार्य के लिए ट्यून करना होगा और जानना होगा कि कब गेंद को तेज और कहां खेल को धीमा करना करना है। ये महत्वपूर्ण है। वह शुरू से ही इसके लिए तैयार था।' आगे उन्होंने कहा कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के साथ काम करने से उन्हें बहुत मदद मिली है। वह 19 साल की उम्र से ही गुजरात के साथ है।और हम जानते हैं कि भारत में खेलने के लिए उन्हें क्या करना पड़ता है।


पढ़ेंः- मैच हारने के बाद स्टीव स्मिथ ने बुमराह और भुवनेश्वर के लिए कही यह बात 

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंदबाजी के लिहाज से टीम इंडिया के तेज गेदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की। बुमराह ने सीरीज के पांच मैचों में 11.26 के औसत से 169 रन देकर 15 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान 27 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed