फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujarat Giants have appointed Australian all-rounder Ashleigh Gardner as the team captain for WPL

WPL: गुजरात जायंट्स ने सत्र की शुरुआत से पहले कप्तान किया घोषित, मूनी की जगह इस ऑलराउंडर को सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 05 Feb 2025 05:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Feb 2025 05:40 PM IST
सार

महिला प्रीमियर लीग 14 फरवरी से शुरू होगी जिसमें पहला मैच गुजरात जायंट्स और गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स की टीम महिला प्रीमियर लीग के पहले दो टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी तथा वह पांचवें और अंतिम स्थान पर रही थी।

विज्ञापन
Gujarat Giants have appointed Australian all-rounder Ashleigh Gardner as the team captain for WPL
एश्ले गार्डनर - फोटो : PTI

विस्तार

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का आगामी सत्र अब शुरू ही होने वाला है और उससे पहले ही गुजरात जायंट्स ने कप्तान की घोषणा कर दी है। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है। इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने एक अन्य ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बेथ मूनी की जगह ली है, जो अब केवल अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करेंगी। 
विज्ञापन

14 फरवरी से शुरू होगा डब्ल्यूपीएल 
महिला प्रीमियर लीग 14 फरवरी से शुरू होगी जिसमें पहला मैच गुजरात जायंट्स और गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जाएगा। गुजरात जायंट्स की टीम महिला प्रीमियर लीग के पहले दो टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी तथा वह पांचवें और अंतिम स्थान पर रही थी। गार्डनर ऑस्ट्रेलिया की टीम का अहम अंग रही हैं। उन्होंने 2017 में डेब्यू करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 95 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 1400 से अधिक रन बनाए और अपनी ऑफ स्पिन से 78 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने में निभाई अहम भूमिका 
दो बार की बेलिंडा क्लार्क अवॉर्ड विजेता इस ऑलराउंडर ने 2022 में ऑस्ट्रेलिया को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक दिलाने में काफी अहम भूमिका निभाई थी। वह 2023 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही थीं। गार्डनर शुरुआत से ही गुजरात जायंट्स टीम का हिस्सा रही हैं। पिछले दो डब्ल्यूपीएल सत्र में उन्होंने 324 रन बनाए और 17 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन

गार्डनर ने कहा, गुजरात जायंट्स का कप्तान बनाया जाना मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है। मुझे इस टीम का हिस्सा बनना बहुत पसंद है और मैं आगामी सीजन में इस शानदार टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्साहित हूं। हमारी टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों और भरपूर भारतीय प्रतिभाओं का बेहतरीन मिश्रण है। मैं टीम के साथ काम करने और अपने प्रशंसकों को गौरवान्वित करने के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed