फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gujarat coach Ashish Nehra dance after team fifth win harbhajan says celebration of being table topper

GT vs CSK: गुजरात के कोच आशीष नेहरा का डांस वायरल, भज्जी ने कहा- अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने की खुशी

Mon, 18 Apr 2022 12:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 12:15 PM IST
सार

चेन्नई के खिलाफ जीत के साथ ही गुजरात इस सीजन 10 अंक हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। इस जीत के बाद कोच आशीष नेहरा का एक डांस वायरल हो रहा है। हरभजन ने कहा है कि यह टीम के टॉप पर होने का जश्न है। 
 

विज्ञापन
Gujarat coach Ashish Nehra dance after team fifth win harbhajan says celebration of being table topper
आशीष नेहरा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में गुजरात की टीम शानदार लय में दिख रही है। छह में से पांच मैच जीतकर यह टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है। टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या भी शानदार लय में हैं। गेंद और बल्ले दोनों के साथ उनका प्रदर्शन कमाल का रहा है। टीम के कोच आशीष नेहरा भी सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। इस बीच उनके डांस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहरा जी मजे में डांस करते दिख रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आशीष नेहरा के डांस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि यह टीम के टॉप में होने का जश्न है। 
विज्ञापन


हरभजन ने नेहरा के डांस की वीडियो शेयर करते हुए लिखा "नेहरा जी मुव्स अच्छे हैं, सिर्फ छह मैच में 10 अंक के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर, क्या बात है गुजरात टाइटंस।" इसके बाद सुरेश रैना ने भी आशीष नेहरा के डांस की तारीफ की है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3)

विज्ञापन
विज्ञापन

कोच नेहरा की हो रही तारीफ
गुजरात के शानदार प्रदर्शन के बाद कोच नेहरा की भी जमकर तारीफ हो रही है। मेगा ऑक्शन के बाद गुजरात की टीम को काफी कमजोर माना जा रहा था। अधिकतर क्रिकेट पंडितों ने गुजरात की बल्लेबाजी को कमजोर बताया था, लेकिन अब तक इस टीम ने कमाल का खेल दिखाया है। शुभमन गिल के अलावा कप्तान हार्दिक ने शानदार बल्लेबाजी की है। वहीं राहुल तेवतिया और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी भी अपनी टीम को अहम मैच जिता चुके हैं, जबकि टीम की गेंदबाजी शानदार है। इसके बाद कोच नेहरा की जमकर तारीफ हो रही है। 

गुजरात के पास टी20 के स्टार खिलाड़ी भी नहीं हैं, लेकिन यह टीम कमाल कर रही है। गुजरात की सफलता का श्रेय कोच नेहरा को दिया जा रहा है। वहीं एक मैच में उन्हें डायरी में कुछ लिखते देखा गया था, जबकि आज के दौर में अधिकतर कोच लैपटॉप लेकर मैच देखने बैठते हैं और सभी चीजें लिखते हैं। इस पर एक फैन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि डायरी पेन वाले नेहरा जी ने लैपटॉप वाले कोच को पछाड़ दिया है। 

शानदार लय में है गुजरात की टीम
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात इस टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है, जो अब तक सिर्फ एक मैच हारी है बाकी सभी टीमें कम से कम दो मैच हार चुकी हैं। गुजरात को एकमात्र हार हैदराबाद के खिलाफ मिली थी। वहीं यह टीम लखनऊ, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और चेन्नई जैसी टीमों को मात दे चुकी है। अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए गुजरात का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed