{"_id":"6a01f2a9a6228ee675042363","slug":"gt-vs-srh-ipl-2026-56th-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs SRH Playing 11: क्या प्लेइंग-11 में बदलाव का जोखिम उठाएंगे गुजरात-हैदराबाद? शीर्ष पर पहुंचने की होगी जंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs SRH Playing 11: क्या प्लेइंग-11 में बदलाव का जोखिम उठाएंगे गुजरात-हैदराबाद? शीर्ष पर पहुंचने की होगी जंग
Mon, 11 May 2026 08:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 May 2026 08:46 PM IST
सार
GT vs SRH Playing 11 Today Prediction: आईपीएल अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को अहमदाबाद में होने वाला मैच काफी रोमांचक होने की संभावना है। ये मैच प्लेऑफ की दौड़ को ध्यान में रखते हुए दोनों टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
हैदराबाद बनाम गुजरात
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ में पहंचने के लिहाज से ये मैच काफी अहम है। हैदराबाद और गुजरात के बीच जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वो अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी। अब आईपीएल का मौजूदा सीजन अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और प्लेऑफ की दौड़ भी रोचक हो चली है।
विज्ञापन
जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी दोनों टीमें
गुजरात और हैदराबाद ने अपने-अपने पिछले मैच जीते थे। गुजरात लगातार चार मुकाबला जीत चुकी है और उसने खराब शुरुआत के बाद वापसी की है। वहीं, सनराइजर्स की टीम भी पैट कमिंस के लौटने के बाद मजबूत स्थिति में आ गई है। इस बात की संभावना कम है कि दोनों टीमों प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेंगी। जरूरत पड़ने पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर स्थिति के अनुसार, बदलाव हो सकता है।

नेट रन रेट की भूमिका होगी अहम
शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात की टीम ने सत्र की खराब शुरुआत से उबरते हुए कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की हैं। अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), सनराइजर्स और गुजरात सभी के समान 14 अंक हैं। ऐसे में नेट रन रेट प्लेऑफ की दौड़ में निर्णायक कारक बन सकता है। सनराइजर्स ने सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली है। जहां तक गुजरात का सवाल है तो उसकी टीम बेहद संतुलित है। उसकी बल्लेबाजी कप्तान गिल और साई सुदर्शन के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों ने शीर्ष क्रम में मजबूती प्रदान की है और पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है।

बेहद मजबूत है सनराइजर्स का बल्लेबाजी आक्रमण
- सनराइजर्स ने एक बार फिर से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित किया है जो किसी भी विरोधी टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है।
- उसके चोटी के चार बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने लगातार आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है।
- बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के कारण उसने इस सत्र में लगातार 200 से अधिक रन बनाए हैं।
- टाइटंस के गेंदबाजों के लिए सनराइजर्स के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना आसान नहीं होगा।
- सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण भी कप्तान पैट कमिंस के आक्रामक दृष्टिकोण पर केंद्रित है, जो चोट के कारण सत्र के शुरू में नहीं खेल पाए थे। उनकी वापसी से सनराइजर्स के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंद्धू, राहुल तेवतिया, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, आर समारन, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा।