{"_id":"65ff0e7ffabbd2ac9e043efc","slug":"gt-vs-mi-ipl-2024-dream11-prediction-playing-xi-where-how-to-watch-ipl-gujarat-vs-mumbai-live-streaming-2024-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GT vs MI Playing-11: आज मुंबई की कप्तानी का आगाज करेंगे हार्दिक, पहली बार कमान संभाल रहे शुभमन पर रहेंगी नजरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
GT vs MI Playing-11: आज मुंबई की कप्तानी का आगाज करेंगे हार्दिक, पहली बार कमान संभाल रहे शुभमन पर रहेंगी नजरें
Sat, 23 Mar 2024 10:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 23 Mar 2024 10:47 PM IST
सार
Gujarat Titans vs Mumbai Indians Playing 11 Prediction : मुंबई को पांच खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा इस सत्र में महज एक बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे और वह विश्व कप से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करना चाहेंगे। मुंबई के एक अन्य खिलाड़ी ईशान किशन के प्रदर्शन पर भी सभी की नजर रहेगी।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 मुंबई बनाम गुजरात
- फोटो : IPL
विस्तार
हार्दिक पंड्या रविवार को जब अपनी पूर्व टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे तो उनका लक्ष्य अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की विरासत को आगे बढ़ाना होगा। ऑलराउंडर हार्दिक की अगुआई में टाइटंस ने अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था, जबकि पिछली बार वह उपविजेता रहा था।
हालांकि, इस सत्र में वापस मुंबई से जुड़ गया जहां उन्हें रोहित के स्थान पर कप्तान नियुक्त किया गया है। हार्दिक इसके साथ ही वनडे विश्व कप में चोटिल होने के बाद किसी टूर्नामेंट में खेलेंगे। अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में होने वाले टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक के बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में प्रदर्शन पर सभी की नजर टिकी रहेगी।

मोहम्मद शमी और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल।
- फोटो : IPL/BCCI
गुजरात की कप्तानी करते दिखेंगे शुभमन गिल
टाइटंस ने हार्दिक की जगह शुभमन गिल को अपना कप्तान नियुक्त किया है जिन्हें कप्तानी का बहुत कम अनुभव है। मुंबई की टीम फिटनेस से जुड़े मुद्दों से जूझ रही है। उसके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को अभी तक खेलने की मंजूरी नहीं मिली है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ और दिलशान मदुशंका पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं, जबकि नए खिलाड़ी गेराल्ड कोएत्ज़ी भी मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे हैं और वह भी शुरू में कुछ मैच से बाहर रह सकते हैं।
मुंबई को पांच खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा इस सत्र में महज एक बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे और वह विश्व कप से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करना चाहेंगे। मुंबई के एक अन्य खिलाड़ी ईशान किशन के प्रदर्शन पर भी सभी की नजर रहेगी।

हार्दिक पांड्या और शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के घरेलू क्रिकेट में खेलने के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से हाथ धोना पड़ा था और अब वह खुद को साबित करने के लिए बेताब होंगे। मुंबई के पास हार्दिक के अलावा मोहम्मद नबी और रोमारियो शेफर्ड के रूप में ऑलराउंडर के अच्छे विकल्प मौजूद हैं।
गुजरात को खल सकती है शमी की कमी
जहां तक टाइटंस का सवाल है तो गिल के लिए टीम की पिछले दो सत्र की निरंतरता को बरकरार रखना चुनौती होगी। गिल को भारत के भावी कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा है लेकिन इससे पहले उन्हें खुद को आईपीएल में साबित करना होगा। गिल पिछले सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल थे और उनकी टीम यही उम्मीद कर रही होगी की कप्तानी के दायित्व का उनकी बल्लेबाजी पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़े। टाइटंस को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमी खलेगी जो एड़ी के ऑपरेशन के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। उनके लिए हालांकि अच्छी खबर यह है कि अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान पीठ की चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं।

गुजरात टाइटंस की टीम
- फोटो : BCCI/IPL
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह ओमरजई/केन विलियम्सन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: आर साई किशोर
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, 7 रोमारियो शेफर्ड/मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा/क्वेना मफाका/ल्यूक वुड, कुमार कार्तिकेय/आकाश मधवाल। इम्पैक्ट प्लेयर: डेवाल्ड ब्रेविस।

मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL/BCCI
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के पांचवें के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला?
गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल 2024 का पांचवां मुकाबला 24 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
गुजरात और मुंबई के बीच सीजन का पांचवां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

हार्दिक और रोहित
- फोटो : IPL
कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच?
गुजरात और मुंबई के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

रोहित और हार्दिक
- फोटो : IPL
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।