फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GT vs DC Dream11 Prediction Playing XI gujarat titans vs delhi capitals 2024 live streaming IPL 2024

GT vs DC Playing-11: क्या दिल्ली के खिलाफ गुजरात की टीम में वापसी करेंगे मिलर? जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

Wed, 17 Apr 2024 04:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Apr 2024 04:07 PM IST
सार

Gujarat Titans vs Delhi Capitals Playing 11 Prediction : गुजरात की टीम अपने पहले छह मैच में केवल तीन में ही जीत सकी है और छह अंक लेकर अंक तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली की टीम छह मैचों में से सिर्फ दो मैच जीत पाई है और चार अंक लेकर अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।

विज्ञापन
GT vs DC Dream11 Prediction Playing XI gujarat titans vs delhi capitals 2024 live streaming IPL 2024
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में दोनों ही टीमें निरंतरता हासिल करने की कोशिश करेंगी। गुजरात और दिल्ली, दोनों इस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर एक दूसरे को पराजित कर अंक तालिका में अपनी स्थिति को बेहतर करने की कोशिश करेंगी। पिछले दो सीजन की तरह गुजरात टाइटंस इस सीजन अभी तक एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकी है। हालांकि, उनके पास अपनी कमियों को पूरा करने का अब भी काफी समय है।
विज्ञापन


गुजरात की टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर
गुजरात टाइटंस ने तालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में अंतिम गेंद पर जीत हासिल की थी और अगर उसे अपने अभियान में जान फूंकनी है तो उसे ऐसा ही प्रदर्शन करने की जरूरत है। टीम अपने पहले छह मैच में केवल तीन में ही जीत सकी है और छह अंक लेकर अंक तालिका में छठे स्थान पर है। उसके अभी आठ मैच बाकी हैं। ऐसे में शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम के पास चीजों का रूख बदलने के लिए काफी समय है।
विज्ञापन

GT vs DC Dream11 Prediction Playing XI gujarat titans vs delhi capitals 2024 live streaming IPL 2024
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL
हालांकि, मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति उनके लिए नुकसानदायक रही है, लेकिन उन्हें अपने सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना होगा। उमेश यादव ने अभी तक सात विकेट झटके हैं, लेकिन प्रति ओवर 10 से ज्यादा रन लुटाए हैं। उनके नई गेंद के जोड़ीदार स्पेंसर जॉनसन और अनुभवी मोहित शर्मा भी अपने इकोनोमी रेट में सुधार कर सकते हैं। स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की है, लेकिन वह अपने खाते में और विकेट डालना चाहेंगे। पिछले मैच में उनकी बदौलत गुजरात टाइटंस रोमांचक जीत हासिल करने में सफल रही और टीम भी उनसे बल्ले से इससे अधिक रनों की उम्मीद करेगी।

डेविड मिलर की हो सकती है वापसी
डेविड मिलर चोट की वजह से पिछले कुछ मैचों में नहीं खेले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिट हो चुके हैं। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर टीम मैनेजमेंट को अंतिम फैसला करना है। अगर मिलर की वापसी होती है तो प्लेइंग-11 में काफी फेरबदल करना होगा। मैथ्यू वेड और नूर अहमद में से किसी एक को बाहर बैठाना होगा। वहीं, ऋद्धिमान साहा की वापसी हो सकती है। 

GT vs DC Dream11 Prediction Playing XI gujarat titans vs delhi capitals 2024 live streaming IPL 2024
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL
दिल्ली की टीम अब तक परफेक्ट प्लेइंग-11 नहीं ढूंढ पाई
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की बात की जाए तो टीम फॉर्म और फिटनेस मुद्दों के कारण अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइग-11 जुटाने में असफल रही है। पांच मुकाबलों में चार हार के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स पर मिली जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है। अगर उन्हें प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए खुद को दौड़ में बनाए रखना है तो अपनी कमियों में सुधार करके मुकाबले जीतने होंगे।

फिट होकर वापसी करने वाले कुलदीप यादव की मौजूदगी से काफी बड़ा अंतर पड़ा। इस गेंदबाज ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के तीन विकेट लेकर उनकी बल्लेबाजी पर लगाम कसी। गुजरात टाइटंस के लिए उनका सामना करना, विशेषकर उनकी गुगली को खेलना मुश्किल हो सकता है। जेक फ्रेजर मैकगर्क के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को तीसरे नंबर पर अच्छा खिलाड़ी मिल गया है और टीम उम्मीद कर रही होगी कि यह ऑस्ट्रेलियाई अपने पहले आईपीएल मैच की सफलता के बूते आगे बढ़े।
विज्ञापन

GT vs DC Dream11 Prediction Playing XI gujarat titans vs delhi capitals 2024 live streaming IPL 2024
कुलदीप यादव और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
दिल्ली के गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए
एनरिक नॉर्त्जे पिछले मैच में नहीं खेले थे, जिनकी गेंदों की बल्लेबाजों ने अभी तक धज्जियां उड़ाई हैं। मुकेश कुमार ने पांच मैच में 10 रन प्रति ओवर दिए हैं और वह लखनऊ के खिलाफ मैच में भी काफी खर्चीले रहे। टीम के लिए सबसे सकारात्मक चीज कप्तान ऋषभ पंत की बल्लेबाजी फॉर्म रही है जो प्रत्येक मैच के साथ बेहतर से बेहतर होते जा रहे हैं। यह कहा जा सकता है कि संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों से कड़ी प्रतिद्वंद्विता के बावजूद पंत भारत की टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के पास भारतीय बल्लेबाजी प्रतिभाओं की कमी है जिससे टीम डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों पर निर्भर है और यह बल्लेबाज भी पिछले तीन मैच में ज्यादा योगदान नहीं करने के बाद प्रभावित करने के लिए बेकरार होगा। दिल्ली की टीम छह मैचों में से सिर्फ दो मैच जीत पाई है और चार अंक लेकर अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।

GT vs DC Dream11 Prediction Playing XI gujarat titans vs delhi capitals 2024 live streaming IPL 2024
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर)/नूर अहमद, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा/साई किशोर, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन [इम्पैक्ट सब: शाहरुख खान]

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, इशांत शर्मा [इम्पैक्ट सब: अभिषेक पोरेल]

GT vs DC Dream11 Prediction Playing XI gujarat titans vs delhi capitals 2024 live streaming IPL 2024
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 32वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीजन का 32वां मुकाबला?
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 32वां मुकाबला 17 अप्रैल यानी बुधवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीजन का 32वां मैच?
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लीग का 32वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच?
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

GT vs DC Dream11 Prediction Playing XI gujarat titans vs delhi capitals 2024 live streaming IPL 2024
गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed