{"_id":"56fe6c314f1c1bff19f00105","slug":"grant-elliott-retires-from-odis","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड के एक और दिग्गज क्रिकेटर ने लिया संन्यास, नहीं खेलेंगे वनडे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड के एक और दिग्गज क्रिकेटर ने लिया संन्यास, नहीं खेलेंगे वनडे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 01 Apr 2016 06:13 PM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के 2 दिन बाद ही उसके एक और दिग्गज क्रिकेटर ने वनडे से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। हालांकि ग्रैंड इलियट ने अभी टी-20 करियर के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
37 साल का यह ऑलराउंडर जो अभी टी-20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम का हिस्सा थे ने कहा, "मैं खुद को सेटल करने के लिए पूर्नमूल्यांकन करने जा रहा हूं। मैं लंबे समय से क्रिकेट का मजा ले रहा हूं। मैंने अभी किसी भी चीज पर कोई फैसला नहीं लिया। लेकिन मैंने अपना अंतिम वनडे मैच खेल लिया है।"
विज्ञापन
इलियट के करियर का सबसे सुखद आश्चर्य तब रहा जब उन्हें पिछले साल आईसीसी वनडे वर्ल्ड से पहले टीम के लिए बुलावा आ गया। यह तब था जब उन्होंने नवंबर, 2013 से कोई वनडे मैच नहीं खेला था। वर्ल्ड कप में उनकी एक पारी बेहद शानदार रही जो उन्होंने अपने मातृ देश दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 73 गेंदों में 84 रनों की नाबाद पारी खेली थी, और इसी पारी की बदौलत कीवी टीम पहली बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
यही नहीं 2009 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के एक साल बाद उन्होंने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने में अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। पाकिस्तान के खिलाफ उस मैच में उन्होंने 75 रनों की नाबाद पारी खेली और मैच के नायक भी बने थे।
इलियट ने अपने वनडे करियर में 83 मैचों से 1976 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक और 11 अर्धशतक भी शामिल है। वह इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में भी अपनी टीम का हिस्सा थे।