{"_id":"cb6dcde2-22b5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"govt-clears-india-pak-limited-over-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भारत दौरे की मंजूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भारत दौरे की मंजूरी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Oct 2012 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टूटा द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध एक बार फिर नए सिरे से जुड़ने जा रहा है। केंद्र सरकार ने पाक क्रिकेट टीम को भारत आने की हरी झंडी दे दी है।
नई दिल्ली से मंजूरी मिलने के बाद 22 दिसंबर को भारत दौरे पर आ रही पाक टीम यहां टीम इंडिया के साथ तीन एक दिवसीय और दो टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलेगी। क्रिकेट कूटनीति के जरिए भारत-पाक संबंधों को सुधारने की लंबे अर्से से चली आ रही कोशिशों के मद्देनजर सरकार ने पाक टीम के इस दौरे की मंजूरी दी है। सरकार ने अप्रैल में जियारत यात्रा पर भारत आए पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और भारतीय पीएम मनमोहन सिंह के बीच हुई बातचीत में बनी सहमति के मद्देजनर पाक टीम के इस दौरे को हरी झंडी दिखाई है।
गौरतलब है कि इस बातचीत में जरदारी ने मुंबई हमले के बाद दोनों देशों के बीच टूटे क्रिकेट संबंधों को बहाल करने का अनुरोध किया था। इसके बाद से ही क्रिकेट कूटनीति बहाल करने की कोशिश जारी थी। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और बोर्ड के आला अधिकारियों के साथ बैठक में सुरक्षा मामलों की समीक्षा के बाद दौरे को मंजूरी दी।
विज्ञापन
बैठक के बाद राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के भारत दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि पाक टीम और मैचों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बारे में गृह मंत्रालय फैसला करेगा। पाक टीम अपने सभी पांच मैच इंग्लैंड टीम के भारत दौरे के तत्काल बाद 25 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच खेलेगी। वनडे मैच दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में और टी-20 मैच अहमदाबाद और बंगलूरू में होंगे।
मुंबई हमले के बाद से दोनों देशों के बीच कोई क्रिकेट सीरीज नहीं खेली गई है। हालांकि इस बीच खेले गए विश्व कप में पाक टीम भारतीय सरजमीं पर जरूर आई थी। तब मोहाली में भारत-पाक के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच को देखने मनमोहन सिंह न केवल खुद गए थे, बल्कि तत्कालीन पाक पीएम युसूफ रजा गिलानी को भी विशेष न्यौता देकर बुलाया था।
क्रिकेट और कूटनीति के लिहाज से पाक टीम का यह दौरा इसलिए भी अहम माना जा रहा, क्योंकि जरदारी ने मनमोहन सिंह से तीन-चार अहम अनुरोध किए थे। इसमें भारतीय प्रधानमंत्री को पाक आने का न्योता भी शामिल है। मगर दोनों मुल्कों के बीच रिश्तों के किसी अहम मुकाम की ओर बढ़ने की सूरत में ही ऐसा संभव है। पीएम की पाक यात्रा पर पर छाए संशय के बीच जरदारी क्रिकेट डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाकर पाकिस्तानी आवामा को सकारात्मक संदेश दे रहे हैं।