फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Go back there and perform BCCI president Sourav Ganguly advices this duo to play Ranji Trophy and rediscover form

Ganguly on Pujara-Rahane: गांगुली ने पुजारा-रहाणे को दिया अहम सुझाव, बताया कैसे हासिल करेंगे खोई हुई फॉर्म

Thu, 03 Feb 2022 04:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 03 Feb 2022 04:42 PM IST
सार

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को एक अहम सुझाव दिया है। रहाणे और पुजारा पिछले काफी समय से अपनी फॉर्म को लेकर सघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में गांगुली का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों को अपनी लय हासिल करने के लिए रणजी ट्रॉफी खेलना चाहिए और यहां कुछ रन बनाने चाहिए। 

विज्ञापन
Go back there and perform BCCI president Sourav Ganguly advices this duo to play Ranji Trophy and rediscover form
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो साल के अंतराल के बाद भारतीय क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी की वापसी होने वाली है। भारत की प्रमुख प्रथम श्रेणी घरेलू प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहली इस महीने के अंत में और दूसरा यानी नॉकआउट चरण आईपीएल के बाद होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा इसकी घोषणा के बाद कई घरेलू खिलाड़ियों को राहत मिलने के साथ-साथ एक उम्मीद की किरण भी दिखी है। रणजी ट्रॉफी से देश को कई स्टार क्रिकेटर मिले हैं जिन्होंने विश्वस्तर पर अपना लोहा मनवाया है। इस टूर्नामेंट ने कई खिलाड़ियों को अपने हुनर को दर्शाने का मंच दिया है। कई अनुभवी क्रिकेटर भी अपनी लय हासिल करने के लिए इसमें हिस्सा लेते रहे हैं। 

विज्ञापन


बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को एक अहम सुझाव दिया है। रहाणे और पुजारा पिछले काफी समय से अपनी फॉर्म को लेकर सघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में गांगुली का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों को अपनी लय हासिल करने के लिए रणजी ट्रॉफी खेलना चाहिए और यहां कुछ रन बनाने चाहिए। 
विज्ञापन


गांगुली ने खुद भी 2005 में भारतीय टीम से बाहर होने के बाद खिलाड़ी के तौर पर रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। यहां उन्होंने जमकर रन बनाए थे और एक मजबूत वापसी की थी। पूर्व कप्तान को भरोसा है कि रहाणे और पुजारा अगर रणजी में खेलते हैं तो वह अपनी फॉर्म वापस हासिल कर सकते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई अध्यक्ष ने स्पोर्टस्टार से बातचीत में कहा, "हाँ, वे बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उम्मीद है, वे रणजी ट्रॉफी में वापस जाएंगे और ढेर सारे रन बनाएंगे, जो मुझे यकीन है कि वे करेंगे। मुझे कोई समस्या नहीं दिख रही है [उनके लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद घरेलू क्रिकेट में वापस जाने के लिए]। रणजी ट्रॉफी एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट है, और हम सभी ने टूर्नामेंट खेला है। तो, वे भी, वहां वापस जाएंगे और प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अतीत में टूर्नामेंट खेला है जब वे केवल टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे और एकदिवसीय या सीमित ओवरों की टीम का हिस्सा नहीं थे। इसलिए, यह उसमें कोई दिक्कत नहीं होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed