{"_id":"62ac34bf34e4e30a0c6cd7e4","slug":"glenn-mcgrath-says-hardik-pandya-dose-not-need-to-be-told-by-coaches-what-he-needs-to-do","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardik Pandya: हार्दिक को किसी कोच की जरूरत नहीं, जानें क्यों ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दिया यह बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hardik Pandya: हार्दिक को किसी कोच की जरूरत नहीं, जानें क्यों ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दिया यह बयान
Fri, 17 Jun 2022 01:31 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:31 PM IST
सार
ग्लेन मैकग्रा ने कहा है कि किसी कोच को यह बताने की जरूरत नहीं है कि हार्दिक को क्या करना है। उन्हें अपना खेल पूरी तरह से पता है और वो इस बात से भली-भांति परिचित हैं कि उन्हें क्या करने की जरूरत है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात टाइंटस को पहले सीजन में आईपीएल चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या भारतीय टीम में वापसी कर चुके हैं। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया गया है। आईपीएल 2022 में उन्होंने अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया। टी20 विश्व कप 2021 में खराब फिटनेस के कारण हार्दिक गेंद के साथ कोई योगदान नहीं दे पाए थे। इस टूर्नामेंट में भारत लीगस्टेज से ही बाहर हो गया था और इसके लिए हार्दिक को ही जिम्मेदार ठहराया गया था।
इसके बाद से हार्दिक टीम इंडिया से बाहर रहे और आईपीएल 2022 में ही मैच खेलने उतरे। इससे पहले वो अपनी फिटनेस और गेंदबाजी पर काम कर रहे थे। आईपीएल 2022 में हार्दिक ने गेंद और बल्ले के अलावा अपनी कप्तानी से भी कमाल किया और सभी आलोचक उनके दीवाने हो गए। अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा है कि किसी कोच को यह बताने की जरूरत नहीं कि हार्दिक को क्या करना है। वो अच्छे तरीके से अपने खेल को समझते हैं और उन्हें पता कि क्या करना है।
ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा "हार्दिक के पास अब काफी अनुभव है। उन्हें पता कि अब उनको क्या करना है। किसी कोच को यह बताने की जरूरत नहीं कि उन्हें क्या करना है। वो एक शानदार ऑलराउंडर हैं और बेहतरीन विस्फोटक बल्लेबाज हैं। कुछ मैच अच्छे जाते हैं और कुछ खराब जाते हैं, लेकिन उन्हें पता है कि क्या करना है।"

आईपीएल 2022 में बोला हार्दिक का बल्ला
आईपीएल 2022 में हार्दिक का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा। अपने पूरे करियर में फिनिशर के रूप में खेलने वाले हार्दिक ने इस सीजन मध्यक्रम में बल्लेबाजी की और जिम्मेदारी के साथ रन बनाए। उन्होंने 15 मैचों में 44.27 के औसत से 487 रन बनाए। गुजरात को चैंपियन बनाने में उनका योगदान सबसे ज्यादा था। वो इस सीजन रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर थे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हार्दिक ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने अब तक 71 के औसत और 157.78 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हालांकि, इस सीरीज में वो गेंद के साथ कुछ खास नहीं कर पाए हैं। आईपीएल में उन्होंने अहम मौकों पर खुद गेंदबाजी की थी और विकेट भी निकाले थे। हार्दिक का इकोनॉमी रेट भी शानदार था, लेकिन इस सीरीज में अब तक ऐसा नहीं देखने को मिला है।