{"_id":"603fb2cc348be73cf675e200","slug":"glenn-maxwell-posts-birthday-wish-for-amazing-indian-origin-fiancee-vini-raman","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरी लाजवाब मंगेतर' कहकर मैक्सवेल ने विनी रमन को दी जन्मदिन की बधाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'मेरी लाजवाब मंगेतर' कहकर मैक्सवेल ने विनी रमन को दी जन्मदिन की बधाई
Wed, 03 Mar 2021 09:31 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 03 Mar 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन
- फोटो : social Media
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने बुधवार को भारतीय मूल की अपनी मंगेतर विनी रमन को जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। मैक्सवेल ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी लाजवाब मंगेतर को जन्मदिन की बधाई।'
विज्ञापन
बता दें कि मैक्सवेल ने आज ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने 31 गेंदों पर 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने आठ चौके और पांच छक्के लगाए। शुरुआत के दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे टी-20 में जबरदस्त वापसी की और न्यूजीलैंड को 64 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में अपना खाता भी खोल लिया।
विज्ञापन