पंजाब को फिर झटका, एक और विदेशी बल्लेबाज हुआ चोटिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब आईपीएल-9 में हिस्सा नहीं रहे। चोटिल होने के चलते वह घर वापस लौट चुके हैं। वह किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। उनकी टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।
मंगलवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि आगामी वेस्टइंडीज दौरे के चलते वह जल्दी अपने वतन लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी घर लौट आने के बाद वह अपनी चोट से रिकवरी भी समय पर ले लेंगे, ताकि विंडीज दौरे से पहले फिट हो जाएं।
इससे पहले इन्हीं की टीम से एक और धाकड़ बल्लेबाज शॉन मार्श भी चोट के नाम पर स्वदेश लौट चुके हैं। उनके बारे में मीडिया में खबर आई थी कि टीम के खराब प्रदर्शन और कप्तान बदलने जैसे मामले पर हुए विवाद के बाद एक खिलाड़ी को मुक्का जड़ दिया था जिसके बाद प्रबंधन ने उन्हें वापस भेज दिया।पंजाब एक बार फिर लीग में निचले दर्जे की टीम बन कर रह गई है।
मैक्सवेल समेत 5 कंगारू भी लौट चुके हैं घर
मैक्सवेल को पेट के बाएं हिस्से में दर्द की शिकायत है। मैक्सवेल पांचवें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं जो आईपीएल बीच में ही छोड़कर घर लौट आए। इससे पहले कंगारू कप्तान स्टीवन स्मिथ, जॉन हेस्टिंग, मिचेल और शॉन मॉर्श भी ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया आगामी 5 जून से विंडीज दौरा करेगी। जहां दक्षिण अफ्रीका और कैरेबियाई टीम के खिलाफ एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा लेगी।