फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   glenn maxwell helps australia to beat pakistan by 6 runs in 4th ODI

दो शतकों के बावजूद हारा पाकिस्तान, मैक्सवेल-ख्वाजा ने जिताया चौथा वन-डे

Sat, 30 Mar 2019 08:49 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 30 Mar 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
glenn maxwell helps australia to beat pakistan by 6 runs in 4th ODI
glenn maxwell

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए चौथे मुकाबला में लगातार चौथी बार पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को हार झेलनी पड़ी। ग्लेन मैक्सवेल की 98 रन की धांसू पारही के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को चौथे वन-डे में 6 रन से मात दी। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से किसी भी खिलाड़ी ने शतक नहीं जड़ा जबकि पाकिस्तान के लिए 2 खिलाड़ियों ने शानदार शतक जड़े लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक अंदाज में 6 रन से मैच जीत लिया।

विज्ञापन


दुबई में खेले गए इस चौथे वनडे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पिछले तीनों मैच जीत चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से ओपनर उस्मान ख्वाजा ने 62 रनों की पारी खेली जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 55 रनों की पारी खेली। हालांकि सबसे धाकड़ पारी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल ने खेली जिन्होंने 82 गेंदों पर 98 रन बना डाले। वो महज 2 रन से अपने शतक से चूक गए। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 छक्के और 9 चौके जड़े।
विज्ञापन


ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में भारत दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को वनडे सीरीज हराने में अहम भूमिका निभाई थी। मैक्सवेल ने उसी सीरीज में अपना पहला वनडे शतक भी जड़ा था लेकिन अजीब बात ये है कि शुक्रवार को अपने वनडे करियर का 99वां मैच खेल रहे मैक्सवेल 98 रन पर आउट हुए और वो पांचवीं बार कमाल करने से चूक गए। जी हां, दरअसल ये धुरंधर बल्लेबाज इससे पहले नब्बे के फेर में पांच बार फंस चुका है वर्ना अब तक उनके नाम कुल 6 वनडे शतक होते। खैर, उनकी 98 रनों की पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ इस चौथे वनडे मैच में 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 277 रन बना डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी टीम के सामने 278 रनों का लक्ष्य था और उनकी टीम तीन वनडे मैचों में हार मिलने के बाद किसी भी तरह वापसी करने को बेताब थी। ओपनर शान मसूद पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर बिना खाता खोले कूल्टर नाइल का शिकार बन गए लेकिन इसके बाद शुरू हुआ आबिद अली और मोहम्मद रिजवान का धमाल। अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का पहला मैच खेल रहे 31 वर्षीय आबिद अली ने आते ही अपना पहला शतक जड़ डाला, उन्होंने 119 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली जिसमें 9 चौके शामिल थे। वहीं एक मैच पहले ही शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 102 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेल डाली लेकिन अजीब बात ये रही कि फिर भी पाकिस्तानी टीम जीत नहीं दर्ज कर सकी। 


दो खिलाड़ियों के शतक के दम पर पाकिस्तानी टीम 2 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना चुकी थी लेकिन अगले 52 रनों में उन्होंने अपने 6 विकेट गंवा दिए। आखिरी ओवर में उनके पास 4 विकेट बाकी थे और उन्हें जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने इस आखिरी ओवर में दो विकेट लिए और कुल 10 रन ही लुटाए जिसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 6 रन से जीत लिया। इसके साथ ही पांच मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अब 4-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। अब अंतिम वनडे हराकर ऑस्ट्रेलिया 5-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed