ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ रविवार को फिर से सगाई की है। इस बार विनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीर को साझा किया है।
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सेवल बनेंगे भारत के दामाद, मंगेतर विनी रमन से रचाई सगाई
इस तस्वीर में विनी रमन और ग्लेन मैक्सेवल भारतीय परिधान में नजर आ रहे हैं। विनी रमन जहां लहंगा पहनी हैं तो वहीं ग्लेन मैक्सवेल शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। विनी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बताया कि यह उनकी इंडियन स्टाइल की सगाई की
A post shared by VINI (@vini.raman) on
इससे पहले मैक्सेवल ने फरवरी माह में अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ सगाई करने की खबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर के जरिए साझा किया था। मैक्सवेल भारतीय सेलिब्रिटी विनी रमन के साथ अक्सर नजर आते रहे हैं।
A post shared by Glenn Maxwell (@gmaxi_32) on
दोनों ही एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने शादी को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। मैक्सवेल और विनी दोनों ने ही अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी सगाई की खबर साझा की थी। बता दें कि 26 वर्षीय विनी का ताल्लुक भारत से है, हालांकि उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था।