{"_id":"615ae7518ebc3ef8d72716f3","slug":"glenn-maxwell-brilliant-form-in-ipl-2021-in-uae-royal-challengers-banglore-rcb-t-20-world-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2021: यूएई में मैक्सवेल का शानदार रिकॉर्ड, दो सीजन की 10 पारियों में छह अर्धशतक लगाए, विश्व कप भी यहीं खेला जाएगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021: यूएई में मैक्सवेल का शानदार रिकॉर्ड, दो सीजन की 10 पारियों में छह अर्धशतक लगाए, विश्व कप भी यहीं खेला जाएगा
Mon, 04 Oct 2021 05:06 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:06 PM IST
सार
विश्व कप का आगाज 17 अक्तूबर से होगा। हालांकि, मेन मुकाबले 23 अक्तूबर से खेले जाएंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।
विज्ञापन
आईपीेल 2021 में ग्लेन मैक्सवेल शानदार फॉर्म में हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है। टीम ने अब तक 12 मैचों में आठ जीते हैं और 16 अंक के साथ तीसरे नंबर पर हैं। आरसीबी के लिए इस सीजन ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स और विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है। इनकी बल्लेबाजी की बदौलत बैंगलोर कामयाब हुई है। पहले फेज में डीविलियर्स तो दूसरे फेज में मैक्सवेल ट्रम्प कार्ड साबित हुए हैं।
विज्ञापन
यूएई में मैक्सवेल का शानदार फॉर्म जारी
मैक्सवेल ने यूएई पहुंचने के बाद अब तक पांच मुकाबलों में तीन अर्धशतक जड़े हैं। उनकी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पारियां कुछ इस प्रकार हैं- 10, 11, 56, 50 नाबाद और 57 रन। ऐसे में टीम को आगे के प्लेऑफ मैचों में उनसे इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अगर मैक्सवेल का बल्ला चलता है, तो आरसीबी अपना पहला आईपीएल खिताब भी जीत सकती है। साथ ही बतौर कप्तान विराट को भी अच्छी विदाई मिलेगी।
2014 में भी मैक्सवेल ने अच्छा प्रदर्शन किया था
मैक्सवेल ने सिर्फ इसी सीजन यूएई में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। 2014 में जब आईपीएल का पहला फेज यूएई में हुआ था, तब भी मैक्सवेल शानदार फॉर्म में थे। उस वक्त मैक्सवेल पंजाब किंग्स की टीम में थे। मैक्सवेल ने तब यूएई की पिचों पर पांच पारियों में तीन अर्धशतक लगाए थे। वे तीनों मौके पर शतक से चूक गए थे। 2014 में मैक्सवेल की पारियां कुछ इस प्रकार थीं- 95, 89, 95, 15, 6।

बैंगलोर को भी मैक्सवेल से काफी उम्मीद
मैक्सवेल के प्रदर्शन की बदौलत 2014 में पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, फाइनल में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स से हार का सामना करना पड़ा था। मैक्सवेल ने उस सीजन 14 मैचों में 552 रन जड़े थे। हालांकि, इसके बाद 2020 में जब आईपीएल यूएई में हुआ तो मैक्सवेल बूरी तरह फेल रहे थे। पंजाब से खेलते हुए मैक्सवेल ने 13 मैचों में सिर्फ 108 रन बनाए। उनकी पारियां कुछ इस प्रकार थीं- 1, 5, 13*, 11, 11*, 7, 10*, 0, 32, 12, 6*।
टी-20 विश्व कप भी यूएई में खेला जाएगा
इसके बाद पंजाब ने उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। बैंगलोर ने इसका फायदा उठाते हुए नीलामी में उन्हें खरीदा और अब वह टीम के लिए अहम साबित हो रहे हैं। मैक्सवेल का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय टीमों के लिए खतरे की घंटी भी हो सकती है। आईपीएल के बाद यूएई में ही टी-20 विश्व कप खेला जाना है। ऐसे में मैक्सवेल ऑस्ट्रेलियाई टीम के ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया को सुपर-12 के ग्रुप-1 में रखा गया
भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया उनके ग्रुप में नहीं है। ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप-1 में रखा गया है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया के अलावा मौजूदा विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और वनडे की विश्व चैंपियन टीम इंग्लैंड और दो क्वालिफायर टीमें शामिल हैं। वहीं भारत ग्रुप-2 में है। इसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दो क्वालिफायर टीमें होंगी।