फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   glenn maxwell better option than xavier doherty says stuart macgill

मैकगिल की सलाह, मैक्सवेल को दें मौका

Fri, 01 Mar 2013 02:25 PM IST
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 01 Mar 2013 02:25 PM IST
विज्ञापन
glenn maxwell better option than xavier doherty says stuart macgill

ऑस्ट्रेलिया के स्पिन कोच स्टुअर्ट मैकगिल ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जेवियर डोहर्टी को टीम में नहीं शामिल करने की सलाह दी है। मैकगिल ने कहा कि डोहार्टी अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन वे टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करने के काबिल नहीं हैं। साथ ही उन्होंने हैदराबाद टेस्ट में डोहार्टी की जगह ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को अंतिम ग्यारह में मौका देने की सलाह दी है।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मैकगिल ने कहा कि पिछले पांच साल में डोहार्टी ने केवल सीमित ओवर के क्रिकेट में अच्छी गेंदबाजी की है। ऐसे में हैदराबाद में 2 मार्च से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में नॉथल लियोन के साथ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


मैकगिल ने कहा, 'मैं मैक्सवेल को लेकर उतना आश्वस्त नहीं था लेकिन पिछले साल अगस्त में मैने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ उसकी गेंदबाजी देखी। उसे मौका दिया जाना चाहिए। पहले टेस्ट में महंगे साबित होने के बावजूद मैकगिल ने लियोन का बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं दूसरे टेस्ट से पहले लियोन से बात करूंगा। भारतीय बल्लेबाजों ने जिस तरह से उसकी धुनाई की, वह काफी मायूस होगा। भारतीय बल्लेबाज उसके खिलाफ रणनीति बनाकर उतरे थे और इसके मायने हैं कि वह उसे अच्छा गेंदबाज मानते हैं। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर स्टुअर्ट मैकगिल ने 47 टेस्ट में 208 विकेट ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed