फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   GG W vs RCB W WPL Gujarat vs Bengaluru Today Women IPL Match Result Scorecard News in Hindi

GG W vs RCB W: बेंगलुरु ने हासिल किया WPL का सबसे बड़ा लक्ष्य, ऋचा घोष ने जड़ा चौथा सबसे तेज अर्धशतक

Fri, 14 Feb 2025 11:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 14 Feb 2025 11:32 PM IST
सार

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर की अर्धशतकीय साझेदारियों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में गत चैंपियन टीम ने एलिस पेरी और ऋचा घोष की अर्धशतकीय पारियों के दमपर 18.3 ओवर में चार विकेट पर 202 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
GG W vs RCB W WPL Gujarat vs Bengaluru Today Women IPL Match Result Scorecard News in Hindi
आरसीबी बनाम गुजरात - फोटो : WPL

विस्तार

ऋचा घोष और कनिका अहुजा की अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को छह विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग का शानदार आगाज किया। पहले ही मैच में स्मृति मंधाना की टीम ने इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। 
विज्ञापन

आरसीबी ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य
शुक्रवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर की अर्धशतकीय साझेदारियों की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में गत चैंपियन टीम ने एलिस पेरी और ऋचा घोष की अर्धशतकीय पारियों के दमपर 18.3 ओवर में चार विकेट पर 202 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

महिला प्रीमियर लीग में हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य

लक्ष्य टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष
202 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात जायंट्स  वडोदरा 2025*
191 मुंबई इंडियंस  गुजरात जायंट्स  दिल्ली 2024
189 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  गुजरात जायंट्स  ब्रेबोर्न 2023
179 यूपी वॉरियर्स  गुजरात जायंट्स  ब्रेबोर्न 2023
172 मुंबई इंडियंस  दिल्ली कैपिटल्स  बेंगलुरु 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार इस टूर्नामेंट में लगे सबसे ज्यादा छक्के
इस मुकाबले में कुल 403 रन बने। महिला प्रीमियर लीग के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बने हैं। इसके अलावा आरसीबी बनाम गुजरात मैच में कुल 16 छक्के लगे। यह इस टूर्नामेंट में दूसरी बार हुआ है जब किसी मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगे हैं। इससे पहले 2024 में बेंगलुरु में खेले गए आरसीबी बनाम दिल्ली मुकाबले में 19 छक्के लगे थे।

महिला प्रीमियर लीग के एक मैच में बने सर्वाधिक रन

कुल रन टीमें स्थान वर्ष
403 गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  वडोदरा 2025*
391 गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  ब्रेबोर्न 2023
386 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स  ब्रेबोर्न 2023
381 गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस  दिल्ली 2024
380 दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स  डीवाई पाटिल 2023
विज्ञापन

एलिस पेरी के बाद ऋचा घोष ने मचाया धमाल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तेज हुई थी। स्मृति मंधाना अच्छी फॉर्म में दिख रहीं थीं, लेकिन एश्ले गार्डनर ने उन्हें दूसरे ही ओवर में अपना शिकार बना लिया। वह दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद उनकी साथी बल्लेबाज डैनी व्याट भी चार रन बनाकर आउट हो गईं। इस तरह 14 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा चुकी आरसीबी को एक अच्छी साझेदारी की दरकार थी। ऐसे में टीम को एलिस पेरी का साथ मिला। उन्होंने राघवी बिष्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 86 रनों की साझेदारी की, जिसके डिएंड्रा डॉटिन ने तोड़ा। उन्होंने बिष्ट को सायली सतघरे के हाथों कैच कराया। वह तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाने में कामयाब हुईं। वहीं, एलिस पेरी ने 34 गेंदों में 57 रन बनाए और स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। 

इसके बाद टीम के लिए ऋचा घोष (64*) और कनिका आहुजा (30*) संकटमोचक साबित हुईं। दोनों के बीच 37 गेंदों में 93* रनों की विशाल साझेदारी हुई, जिसके दमपर बेंगलुरु ने गुजरात को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दोनों के बीच हुई यह आरसीबी के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

मूनी और गार्डनर ने लगाए अर्धशतक
कप्तान एश्ले गार्डनर और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच में 200 रनों का आंकड़ा छू लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रेणुका सिंह ने दो विकेट चटकाए जबकि कनिका अहूजा, जॉर्जिया वेयरहम और प्रेमा रावत ने एक-एक विकेट चटकाया। इस मुकाबले में बेथ मूनी (56) और एश्ले गार्डनर (79*) के अलावा लाउरा वोलवार्ड्ट ने छह, दयालन हेमलता ने चार, डिएंड्रा डॉटिन ने 25, सिमरन शेख ने 11 और हरलीन देओल ने नौ* रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed