फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gerald majola dismissed by cricket south africa over ipl bonuses

आईपीएल की ‘रिश्वत’ पर नपे मजोला

Sat, 20 Oct 2012 12:10 AM IST
जोहानिसबर्ग/एजेंसी
जोहानिसबर्ग/एजेंसी Updated Sat, 20 Oct 2012 12:10 AM IST
विज्ञापन
gerald majola dismissed by cricket south africa over ipl bonuses

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने निलंबित चीफ एक्जीक्यूटिव गेराल्ड मजोला को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई की सुनवाई के दौरान पाया गया कि उन्हें और अन्य सीएसए स्टॉफ को आईपीएल-2 के दौरान बोनस के तौर पर भुगतान किया गया था।

विज्ञापन


मजोला ने अपने नियोक्ताओं को श्रम न्यायालय में घसीटा था, जिसमें उन्होंने निकोलसन की जांच वैधता को चुनौती दी थी। अनुशासनात्मक सुनवाई के दौरान मजोला पर लगे सभी नौ आरोप सही पाए गए। उन पर 47 लाख डॉलर बोनस लेने का आरोप था। उन्होंने 2007 में आईपीएल कराने के लिए पैसा लिया था।
विज्ञापन


बोनस कांड की जांच कर रही सीएसए की अनुशासनात्मक समिति ने गेराल्ड को आईपीएल-2 की मेजबानी के बाद खुद को और स्टाफ को बिना जानकारी दिए बोनस वितरित करने का दोषी पाया है। सीएसए की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ रहे निकोलस प्रेस्टन ने बताया कि मजोला को इस मामले में उनका पक्ष रखने के लिए आमंत्रित किया गया लेकिन वह कार्रवाई के दौरान नहीं पहुंचे। अनुशासनात्मक सुनवाई वकील कारेल टिप की स्वतंत्र अध्यक्षता में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed