फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   George Bailey And marsh ousted for t20 Against India

गुजरात के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह होंगे टीम इंडिया का नया चेहरा

Mon, 18 Jan 2016 05:54 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
George Bailey And marsh ousted for t20 Against India

ऑस्ट्रेलियाई दौरे के दौरान एक और भारतीय गेंदबाज अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर सकता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के वनडे सीरीज से पहले ही हैमस्ट्रिंग के कारण बाहर होने के बाद एक नए तेज गेंदबाज की जरुरत महसूस की जा रही थी।

विज्ञापन


हालांकि बीसीसीआई ने किसी नए गेंदबाज की जगह वनडे सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार को ही ऑस्ट्रेलिया भेज दिया लेकिन वह इस सीरीज में अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 26 जनवरी से टी-20 सीरीज भी खेली जानी है और अब बोर्ड ने शमी की जगह युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए चुना है।
विज्ञापन


गुजरात के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस समय बेहद शानदार फॉर्म में हैं और हाल के प्रदर्शन ने उन्हें टीम इंडिया तक पहुंचा दिया है। बुमराह पिछले साल के अंत में खेले गए 50-50 ओवर के विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 21 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 9 मैचों से 21 विकेट लिए। साथ ही वह मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में अब तक 9 मैचों से 14 विकेट ले चुके हैं। बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर बुमराह टी-20 से अपने करियर की शुरुआत करते हैं तो वह इस दौरे से बरिंदर सरां, गुरकीरत सिंह मान और रिषि धवन वनडे मैच के जरिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर सकते हैं। दूसरी ओर, शमी की चोट ग्रेड-2 की है जिसमें उन्हें 4 से 6 हफ्ते के लिए मैदान से दूर रहना पड़ सकता है।

अजीबोगरीब एक्शन वाले गेंदबाज बुमराह 22 को टी-20 के अन्य साथी युवराज सिंह, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, सुरेश रैना और नवोदित बल्लेबाज हार्दिक पांड्या के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे।

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने टीम चयन में किए कई चौंकाने वाले फैसले

George Bailey And marsh ousted for t20 Against India

दूसरी ओर, टीम इंडिया के खिलाफ लगातार 3 मैच जीतकर 5 मैचों की वनडे सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा चुके ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अंतिम 2 वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

लेकिन ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने इस बार कई टीम चयन में कई चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। वनडे सीरीज के बाद भारत के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज के लिए जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज जॉर्ज बैली और मिचेल मार्श को टीम में नहीं रखा है। पूर्व कप्तान बैली ने पहले बिग बैश और फिर भारत के खिलाफ पिछले 3 मैचों में एक शतक के साथ बेहद शानदार खेल दिखाया लेकिन उन्हें इस सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया।

बैली ही नहीं कंगारू टीम के मध्य क्रम को मजबूती देने वाले ऑलराउंडर मिचेल मार्श को भी बाहर कर दिया। हालांकि दिग्गज ऑलराउंडर शेन वाटसन कंगारू टीम में जगह पाने में कामयाब रहे हैं। 34 साल के वाटसन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टीम से सफलतम गेंदबाज हैं। उनके लिए यह खबर बेहद शानदार है क्योंकि कुछ दिन पहले जब उन्हें टीम में नहीं रखा गया था तो ऐसा लगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया है।

बैली और मिचेल के बाहर होने पर प्रमुख चयनकर्ता रॉड मार्श ने कहा, "हमें दुख है कि जॉर्ज बैली और मिचेल मार्श टी-20 टीम में जगह नहीं बना सके हैं, ये दोनों टीम के लाइन अप में सेट नहीं हो रहे थे। और उनके बाहर होने का मतलब यह नहीं है कि उनके लिए टी-20 वर्ल्ड कप का रास्ता बंद हो गया है।"

5 साल बाद टीम में लौटा यह तेज गेंदबाज

George Bailey And marsh ousted for t20 Against India

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब टी-20 मैचों की सीरीज शुरू होगी तो दोनों ही टीमों से कुछ ऐसे खिलाड़ी मैदान पर दिखाई देंगे जो कई सालों बाद अपनी-अपनी टीम में लौटे हैं।

टीम इंडिया में करीब 4 साल बाद तेज गेंदबाज आशीष नेहरा टीम में लौटे हैं तो युवराज सिंह ने भी लंबे इंतजार के बाज नीली जर्सी पहनने का मौका हासिल किया है। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी एक तेज गेंदबाज करीब 5 साल बाद टीम में लौटा है। तेज गेंदबाज शॉन टैट को 5 साल बाद फिर से टीम में शामिल किया गया है जो भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने उतरेंगे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना आखिरी मैच 2011 में खेला था।

32 साल के टैट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतिम मैच 2011 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के ही खिलाफ खेला था, लेकिन अब उन्हें बिग बैश लीग टी-20 टूर्नामेंट में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हुए 8 मैचों में 10 विकेट झटककर टीम में वापसी की जगह बनाई है।

टैट के अलावा फिरकी गेंदबाज नाथन ल्योन और नवोदित चेहरा तेज गेंदबाज एंड्रयू ताय को भी टीम में रखा गया है। एंड्रयू ताय ने मार्च में भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले की भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए घोषित 17 सदस्यीय टीम में जगह पाई है। ताय ने पर्थ स्क्रोचर्स के लिए 8 मैचों में 13 विकेट झटके हैं। ल्योन को अंतिम 2 वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम में रखा गया है।

टी-20 में स्टीव स्मिथ नहीं हैं ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान

George Bailey And marsh ousted for t20 Against India

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ हैं जबकि टी-20 मैचों में टीम के कप्तान ऐरोन फिंच हैं जबकि स्मिथ उनकी कप्तानी में टी-20 मैच खेलेंगे। दूसरे बच्चे के पिता बनने के लिए छुट्टी पर गए बल्लेबाज डेविड वार्नर भी अब टीम में वापस आ गए हैं।

भारत के खिलाफ शेष वनडे मैचों के लिए घोषित ऑस्ट्रेलियाई टीम- स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, जॉर्ज बैली, स्कॉट बोलैंड, जेम्स फॉकनर, ऐरोन फिंच, जॉन हेस्टिंग्स, नाथन ल्योन, मिचेल मार्श, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन और मैथ्यू वाडे।

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के घोषित ऑस्ट्रेलियाई टीम- ऐरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, शेन वाटसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वाडे, स्कॉट बोलैंड, जेम्स फॉकनर, जॉन हेस्टिंग्स, नाथन ल्योन, शॉन मार्श, केन रिचर्डसन, कैमरून बॉयस, क्रिस लेन, ट्रेविस हेड, एंड्रयू ताय और शॉन टैट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed