फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gavaskar advised sachin to retire

गावस्कर ने फिर दी सचिन को संन्यास की सलाह

Mon, 26 Nov 2012 02:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Nov 2012 02:27 PM IST
विज्ञापन
gavaskar advised sachin to retire

वानखेड़े स्टेडियम में सचिन की असफलता के बाद उन पर संन्यास का दबाव बढ़ गया है। सुनील गावस्कर ने सचिन की संन्यास की ओर इशारा करते हुए कहा कि चयनकर्ताओं को इस दिग्गज बल्लेबाज से उसकी भविष्य की योजना पर बातचीत करनी चाहिए। पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने इंग्लैंड से भारत की हार के बाद सचिन पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा है कि भारत मे परफार्मेंस की नहीं व्यक्ति की पूजा होती है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के खिलाफ तीनों पारियों में असफल रहे हैं। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने 8-8 रन बनाए। दोनों ही परियों में उन्हें फिरकी गेंदबाज मोंटी पनेसर ने आउट किया। सचिन पिछली पांच पारियों में चार बार क्लीन बोल्ड हुए हैं।
विज्ञापन


सचिन के नाम टेस्ट में हर लगभग 6ठीं पारी के बाद शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है। लेकिन पिछली 10 पारियों में तो वह एक अर्द्घशतक तक नहीं लगा पाए हैं। शतक लगाए 28 पारियां बीत चुकी हैं। पिछली 10 पारियों में भारतीय टॉप ऑर्डर में वह सबसे फिसड्डी साबित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को दिए बयान में गावस्कर ने कहा कि तेंदुलकर लंबे समय से खेल रहे हैं और उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन पिछले कुछ समय से उनके रन कम आ रहे हैं जो आलोचकों को सवाल उठाने का मौका देता है। गावस्कर ने कहा कि अंत में फैसला सेलेक्टर्स को ही लेना है। मैं सोचता हूं कि सेलेक्टर सचिन से उनके भविष्य के बारे में बात करेंगे और फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed