{"_id":"5c4ff592bdec224b6317acb9","slug":"gautam-gambhir-selects-his-15-members-team-for-2019-icc-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 विश्व कप से पहले बोले गौतम गंभीर, ये 15 खिलाड़ी तीसरी बार बनाएंगे वर्ल्ड चैंपियन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
2019 विश्व कप से पहले बोले गौतम गंभीर, ये 15 खिलाड़ी तीसरी बार बनाएंगे वर्ल्ड चैंपियन
Tue, 29 Jan 2019 12:11 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
विश्व कप ट्रॉफी के साथ विराट कोहली
पूर्व क्रिकेटर और विश्व कप टीम के सदस्य गौतम गंभीर ने आगामी विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया है, जिसकी शुरुआत 30 मई को होगी।
विज्ञापन
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने उन खिलाड़ियों के नाम लिए हैं, जिनकी जगह भारतीय टीम में स्थायी नजर आ रही है। गंभीर ने 2019 विश्व कप के लिए एमएस धोनी और दिनेश कार्तिक को मजबूत दावेदार बताया है जबकि ऋषभ पंत का नाम उनकी टीम से नदारद है।
विज्ञापन
गेंदबाजी विभाग की बात करें तो गंभीर ने रविंद्र जडेजा पर रविचंद्रन अश्विन को तरजीह दी है। गंभीर की टीम में हार्दिक पांड्या, केएल राहुल को भी जगह मिली है। याद हो कि हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को कॉफी विद करण शो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए टीम इंडिया से सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन
हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा वन-डे सीरीज में पांड्या की राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई जबकि राहुल को भारत ए की तरफ से खेलने का मौका मिला।
गौतम गंभीर ने 2019 विश्व कप के लिए अपनी भारतीय टीम इस प्रकार चुनी है:
रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली, एमएस धोनी, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव।