{"_id":"63c034779e34ac47141791b0","slug":"gautam-gambhir-says-ricky-ponting-has-bad-record-in-asia-during-his-comparison-with-rohit-sharma","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit vs Ponting: गौतम गंभीर ने की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की बेज्जती, बोले- एशिया में उनका रिकॉर्ड घटिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit vs Ponting: गौतम गंभीर ने की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की बेज्जती, बोले- एशिया में उनका रिकॉर्ड घटिया
Thu, 12 Jan 2023 09:55 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:55 PM IST
सार
रोहित शर्मा और रिकी पोंटिंग की तुलना पर गौतम गंभीर ने कहा कि एशिया में रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड बहुत घटिया है। इस वजह से रोहित शर्मा उनसे कहीं बेहतर बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा और रिकी पोंटिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के कप्तान रोहित शर्मा को मौजूदा पीढ़ी में टी20 और वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। हालांकि, रोहित ने अपने करियर की शुरुआत में मध्यक्रम में बल्लेबाजी की थी और कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन 2013 में उन्होंने भारत के लिए पारी की शुरुआत की और इतिहास रच दिया। वह वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं और अब उनकी तुलना ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग से होने लगी है।
वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने वनडे में 30 शतक लगाए हैं और इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, रोहित शर्मा वनडे में 29 शतक के साथ चौथे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा इसी साल रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हालांकि, भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगता है कि रोहित पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पोंटिंग की तुलना में एक बेहतर बल्लेबाज है।

गंभीर ने कहा कि एशिया में रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड बहुत घटिया है। उन्होंने कहा "आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि पिछले चार या पांच वर्षों में उन्होंने इतने शतक बनाए हैं। पिछले पांच-छह वर्षों से पहले रोहित शर्मा में यह निरंतरता नहीं थी। उन्होंने निश्चित रूप से पिछले पांच-छह-सात वर्षों में लगभग 20 शतक बनाए हैं।" नहीं, वह रिकी पोंटिंग से बेहतर खिलाड़ी है।
गंभीर के साथी पैनलिस्ट और भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर भी गंभीर की टिप्पणी से हैरान रह गए। शो को होस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि आप ब्रेकिंग न्यूज से चूक गए। रिकी पोंटिंग के 30 में से छह वनडे शतक एशियाई जमीन पर आए हैं। इस दौरान उनका औसत 41 का रहा है। वहीं, रोहित ने एशिया के बाहर 13 शतक लगाए हैं। 2019 विश्व कप में रोहित ने इंग्लैंड की जमीन पर पांच शतक लगाए थे।