फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gautam gambhir says conversation can nott be on table,it should be on battle ground

पुलवामा हमले पर आगबबूला हुए गौतम गंभीर, बोले- अब बातचीत टेबल पर नहीं, मैदान-ए-जंग में हो

Fri, 15 Feb 2019 01:40 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 15 Feb 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
gautam gambhir says conversation can nott be on table,it should be on battle ground
गौतम गंभीर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के प्रति विशेष स्नेह रखने वाले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने पाकिस्तान को खुली चुनौती दी है। इस हमले से आहत गंभीर ने कहा है कि पाकिस्तान समर्थित इस आतंवादी हमले की भारत को मूंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन


गंभीर ने ट्वीट कर लिखा, 'हां बात करते हैं अलगाववादियों से, बात करते हैं पाकिस्तान से, लेकिन इस बार बातचीत टेबल पर नहीं बल्की मैदान-ए-जंग में होनी चाहिए। अब बहुत हो गई।'
विज्ञापन

 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने फिदायीन हमला किया। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर अब तक के सबसे बड़े फिदायीन हमले में गुरुवार को सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए, जबकि कई के घायल होने की सूचना है। 


वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने #सुधरजाओवर्नासुधारदेंगे हैशटैग के साथ ट्वीट कर कहा, 'वास्तव में जम्मू-कश्मीर में हमारे सीआरपीएफ पर हुए कायरतापूर्ण हमले से काफी दुखीं है। इस हमले में हमारे कई बहादुर जवान शहीद हुए हैं। दर्द को बयां करने के लिए मेरे पास कोई शब्द पर्याप्त नहीं हैं। मैं उन घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'
 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed