फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gautam gambhir ready to give coaching to young players

गंभीर ने राजनीति से जुड़ने की अटकलें खारिज की, बताई आगे की प्लानिंग

Mon, 10 Dec 2018 07:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 07:09 AM IST
विज्ञापन
gautam gambhir ready to give coaching to  young players
gautam gambhir

प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने वाले गौतम गंभीर ने रविवार को राजनीति से जुड़ने की अटकलों को खारिज किया, लेकिन यह पूर्व भारतीय बल्लेबाज कोचिंग देने के लिए तैयार हैं। भारत की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे 37 साल के गंभीर ने फिरोजशाह कोटला पर अपने विदाई रणजी ट्रॉफी मैच में यादगार शतक जड़ा।

विज्ञापन


गंभीर से जब यह पूछा गया कि क्या वह अगले आम चुनाव में मैदान में उतरेंगे तो उन्होंने कहा, 'बिलकुल भी नहीं।' उन्होंने कहा, 'इस तरह की अटकलें हैं जो मैंने भी सुनी हैं, ऐसा संभवत: इसलिए है कि मैं सामाजिक मुद्दे भी उठाता हूं। मेरे लिए ट्विटर हमेशा ऐसा मंच रहा है जो काफी महत्वपूर्ण है और जहां मैं सामाजिक मुद्दे उठा सकता हूं।'
विज्ञापन


बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, 'मैं इस तरह का इंसान नहीं हूं जो ट्विटर जैसे मंच पर भी मजाक शुरू कर दे। मेरे लिए इस देश का नागरिक होने के नाते सामाजिक मुद्दे उठाना मेरा अधिकार है और संभवत: यही कारण है कि लोगों को लगता है कि मैं राजनीति से जुड़ने वाला हूं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर ने भारत की ओर से अंतिम मैच 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेला था। उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैंने कहा कि अब तक तो मैंने इसके बारे (राजनीति के) बारे में सोचा भी नहीं है और यह पूरी तरह से अलग चीज है। 25 साल मैंने क्रिकेट के अलावा कुछ नहीं किया, इसलिए देखते हैं कि मैं क्या करूंगा।'

gautam gambhir ready to give coaching to  young players
gautam gambhir


गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट में 58 मैचों में 4154 रन बनाए। उन्होंने इसके अलावा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 5238 जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 932 रन बनाए। गंभीर से जब यह पूछा गया कि क्या वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में कोचिंग पद स्वीकार करने के इच्छुक है तो वह सकारात्मक नजर आए।

उन्होंने कहा, 'जो चीज मुझे सबसे अधिक रोमांचित करती है वह एक्शन है और मुझे यकीन है कि एक्शन एसी कमरों में बैठकर कमेंटरी जैसी चीजें करना नहीं है। मुझे नहीं पता कि मैं खिलाड़ी जितना अच्छा कोच बन पाऊंगा या नहीं।' गंभीर से जब यह पूछा गया कि क्या वह कभी क्रिकेट प्रशासन से जुड़ेंगे तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

अंतिम प्रतिस्पर्धी मैच खेलने के बाद अपने सभी बल्ले टीम के अपने साथियों को बांटने वाले गंभीर ने कहा, 'मैं सीधी बात करने वाला व्यक्ति हूं और मुझे नहीं लगता कि प्रशासन या कहीं और मुझे स्वीकार किया जाएगा।' गंभीर ने कहा कि वह दिल्ली क्रिकेट के युवा खिलाड़ियों की मदद करने के इच्छुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed