फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir Press Conference Gautam Gambhir Virat Kohli Relation Work Pressure on Rohit Sharma Bumrah

Gambhir-Virat: विराट के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बोले गंभीर, बुमराह-रोहित के वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी दिया बयान

Mon, 22 Jul 2024 11:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 Jul 2024 11:09 AM IST
सार

टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के बाद गंभीर पहली बार मीडिया के सामने आए और उन्होंने मुख्य चयनकर्ता अगरकर के साथ मिलकर कई मुद्दों पर बातचीत की। इनमें विराट कोहली से उनके संबंध को लेकर भी बयान शामिल हैं।

विज्ञापन
Gautam Gambhir Press Conference Gautam Gambhir Virat Kohli Relation Work Pressure on Rohit Sharma Bumrah
गंभीर और विराट - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर जो कुछ भी हुआ, उसने क्रिकेट की दुनिया को चौंका कर रख दिया था। तब गंभीर लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर थे और कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेल रहे थे। दोनों आरसीबी बनाम एलएसजी मैच के बाद मैदान पर ही भिड़ गए थे। दोनों की लड़ाई इतनी बुरी तरीके से हुई थी कि बाकी खिलाड़ियों को बीच बचाव के लिए आना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद 2024 में गंभीर ने टीम बदली और वह केकेआर के मेंटर बन गए। इसके बाद केकेआर बनाम आरसीबी मैच के दौरान गंभीर को कोहली के साथ गले मिलते और हंस-हंसकर बात करते देखा गया। तब लगा कि सबकुछ ठीक हो चुका है। अब गंभीर ने खुद विराट के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है। 
विज्ञापन

टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के बाद गंभीर पहली बार मीडिया के सामने आए और उन्होंने मुख्य चयनकर्ता अगरकर के साथ मिलकर कई मुद्दों पर बातचीत की। इनमें विराट कोहली से उनके संबंध को लेकर भी बयान शामिल हैं। गंभीर ने कहा- विराट कोहली के साथ मेरा किसी तरह का रिश्ता टीआरपी के लिए नहीं है। यह दो परिपक्व लोगों के बीच रिश्ता है। फिलहाल, हम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हम 140 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मैदान के बाहर उनके साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं। लेकिन, यह जनता को दिखाने के लिए नहीं है। यह महत्वपूर्ण नहीं है कि मैंने खेल के दौरान या उसके बाद उनके साथ कितनी बातचीत की है। कोहली एक संपूर्ण पेशेवर, विश्व स्तरीय एथलीट हैं और उम्मीद है कि वह इसी तरह आगे भी जारी रहेंगे। हम एक ही पृष्ठ पर हैं और भारत को गौरवान्वित महसूस कराने की कोशिश करेंगे। कभी-कभी, सिर्फ इसलिए कि हम सुर्खियां चाहते हैं, यह महत्वपूर्ण नहीं है। अभी, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम दोनों भारत को गौरवान्वित करने के लिए बेहद कड़ी मेहनत करेंगे और यही हमारा काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के बाद से बुमराह को आराम दिया गया है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ न तो टी20 सीरीज और न ही वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। बुमराह ने पिछले साल ही एक साल तक चोट से जूझने के बाद वापसी की थी। हालांकि, उनकी वापसी जबरदस्त रही है और वह वनडे विश्व कप 2023 में धमाल मचाने के बाद टी20 विश्व कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। हालांकि, उनके वर्कलोड को मैनेज करना सबसे बड़ी समस्या रही है। उन्हें किस मैच में खिलाया जाए और कब आराम दिया जाए, इसको लेकर भी गंभीर ने बातचीत की।

गंभीर ने कहा- मैंने पहले भी कहा है, बुमराह जैसे किसी भी खिलाड़ी के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है। वह एक दुर्लभ गेंदबाज हैं, जिसे कोई भी टीम चाहेगी। आप चाहते हैं कि बुमराह महत्वपूर्ण मैच खेले। यही कारण है कि न केवल उनके लिए बल्कि अन्य तेज गेंदबाजों के लिए भी वर्कलोड मैनेजमेंट जरूरी है। अगर आप एक बल्लेबाज हैं, जो अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, तो आप सभी प्रारूप खेल सकते हैं। रोहित और विराट ने अब टी20 से संन्यास ले लिया है, इसलिए वे अब से दो प्रारूप खेलेंगे। उम्मीद है कि वे अधिकांश मैचों के लिए उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed