फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौतम गंभीर ने किया अपनी नौकरानी का अंतिम संस्कार, छह साल से घर में कर रहीं थीं काम

Fri, 24 Apr 2020 12:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 24 Apr 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir performs last rites of domestic helper amid lockdown
गौतम गंभीर - फोटो : एएनआई

भारत की वर्ल्ड कप जीत के सूत्रधारों में रहे पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपनी घरेलू सहायिका का अंतिम संस्कार खुद किया है। कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के चलते सहायिका का पार्थिव शरीर ओडिशा नहीं पहुंचाया जा सका। भाजपा के लोकसभा सांसद गंभीर ने ट्विटर पर अपने घर में काम करने वाली सरस्वती पात्रा को श्रृद्धांजलि दी।

Gautam Gambhir performs last rites of domestic helper amid lockdown
गौतम गंभीर - फोटो : social media

वह पिछले छह साल से उनके घर पर काम कर रही थीं। उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरे बच्चों की देखभाल करने वाली घरेलू सहायिका नहीं हो सकती। वह परिवार का हिस्सा थीं। उनका अंतिम संस्कार करना मेरा फर्ज था।'

Gautam Gambhir performs last rites of domestic helper amid lockdown
गौतम गंभीर - फोटो : ट्विटर

भारत के लिए 2004 से 2016 के बीच टेस्ट खेल चुके गंभीर ने कहा, 'मेरा हमेशा से मानना रहा है कि व्यक्ति किसी भी जाति, धर्म, वर्ग, सामाजिक दर्जे का हो, सम्मान का हकदार है। इसी से हम बेहतर समाज और देश बना सकते हैं। ओम शांति।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir performs last rites of domestic helper amid lockdown
गंभीर की घरेलू नौकरानी - फोटो : ट्विटर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओडिशा की 49 वर्षीय पात्रा जाजपुर जिले की थीं। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से जूझ रही थीं और उन्हें कुछ दिन पहले ही गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने 21 अप्रैल को दम तोड़ा।

विज्ञापन
Gautam Gambhir performs last rites of domestic helper amid lockdown
धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धमेंद्र प्रधान ने गंभीर की तारीफ की। ओडिशा के रहने वाले प्रधान ने कहा कि गंभीर के इस नेक काम से उन लाखों गरीबों के मन में इंसानियत पर विश्वास गहरा हो जाएगा, जो आजीविका कमाने के लिए घर से दूर रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed