फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गावस्कर के गुस्से पर गंभीर ने छिड़का नमक, कोहली का साथ देकर की 'दादा' की 'विराट' तारीफ

Thu, 28 Nov 2019 07:57 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 28 Nov 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
gautam gambhir favour to virat kohli after gavaskar criticism on test success started with dadas
विराट और गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट जीतने के बाद विराट कोहली ने 'दादा' की तारीफ क्या कर दी, मानो उसके बाद से भारतीय क्रिकेट जगत में तहलका मच गया। पिंक बॉल टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 46 रन से हराने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जीत का श्रेय सौरव गांगुली को दिया था। विराट ने कहा था, 'यह (जीत की) परंपरा 'दादा' ने शुरू की थी, जिसे हम आगे बढ़ा रहे हैं।'


 

gautam gambhir favour to virat kohli after gavaskar criticism on test success started with dadas
गावस्कर-कोहली - फोटो : अमर उजाला

मगर विराट द्वारा की गई 'दादा' सौरव की यह तारीफ पूर्व दिग्गज कप्तान सुनील गावस्कर को रास नहीं आई और उन्होंने भारतीय कप्तान के प्रति नाराजगी जताई थी। विराट के इस बात पर गावस्कर ने कहा था, '70-80 के दशक में भी भारतीय टीम जीत रही थी, तब विराट पैदा भी नहीं हुए थे।' उन्होंने कहा था, 'विराट शायद भूल गए हैं कि गांगुली की टीम से पहले भी भारतीय टीम क्रिकेट खेलती थी और उसने 70 और 80 के दशक में विदेशी और घरेलू जमीन पर कई जीत दर्ज की थी। यदि लोग ऐसा मान रहे हैं कि हमारे देश की टीम ने 90 के दशक में क्रिकेट खेलना और जीतना शुरू किया तो वे गलत हैं।'

gautam gambhir favour to virat kohli after gavaskar criticism on test success started with dadas
गावस्कर

वहीं, अब टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने सुनील गावस्कर द्वारा की गई विराट कोहली की आलोचना पर जवाब दिया। गंभीर ने कहा कि सौरव गांगुली की कप्तानी में ही भारत विदेशों में ज्यादा मैच जीता है। गंभीर ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, 'कोहली सही कह रहे हैं। हालांकि यह उनकी व्यक्तिगत राय है।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
gautam gambhir favour to virat kohli after gavaskar criticism on test success started with dadas
गौतम गंभीर

गंभीर ने आगे कहा, 'सुनील गावस्कर, कपिल देव और अन्य पूर्व भारतीय खिलाड़ियों की कप्तानी में भारतीय टीम हमेशा घर में मजबूत रही है। हालांकि, गांगुली की कप्तानी में हमने विदेशों में जीतना शुरू किया। मेरे हिसाब से विराट कोहली जो भी गांगुली की उपलब्धियों के बारे में कह रहे थे, वह सच है।'

विज्ञापन
gautam gambhir favour to virat kohli after gavaskar criticism on test success started with dadas
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि भारत ने बांग्लादेश को दूसरे व ऐतिहासिक गुलाबी टेस्ट में हराने के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed