फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam Gambhir-David Warner Scored same number of runs In IPL

टेंशन वाले मैच में दोनों टीमों के कप्तानों के बल्ले से निकली 3 समानताएं

Thu, 26 May 2016 06:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 May 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir-David Warner Scored same number of runs In IPL
गौतम गंभीर
आईपीएल का दूसरा प्लेऑफ बेहद तनाव भरा था क्योंकि हारने वाली टीम के लिए आगे का रास्ता बंद हो जाना था, फिर भी मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों की पारियों में अनोखा संयोग हो ही गया।
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल-9 का एलिमिनेटर मुकाबला था और इस मुकाबले में हारने वाली टीम (कोलकाता) का सफर यहीं खत्म हो गया जबकि जीतने वाली टीम को दूसरे क्वालीफायर में गुजरात लायंस के साथ खेलना होगा।
विज्ञापन


एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद और कोलकाता दोनों टीम के कप्तान बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन इन दोनों की पारियों में 3 अनोखी समानताएं भी हुई जो अपने आप में बेहद दिलचस्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैदराबाद और कोलकाता के कप्तान क्रमशः डेविड वार्नर और गौतम गंभीर जो बाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं की इस मैच की अनोखी समानताएं भी रहीं।
पहला, दोनों कप्तान 28-28 के स्कोर पर आउट हो गए।
दूसरा, दोनों ने अपने-अपनी पारी में 28-28 गेंदें खेली।
तीसरा, दोनों ने अपनी पारियों में 3-3 बार गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाई। वार्नर ने 3 चौके लगाए तो गंभीर ने 2 चौके के साथ-साथ एक छक्का भी जड़ा।

टी-20 में भारत के 10वें बड़े बल्लेबाज बने युवराज

Gautam Gambhir-David Warner Scored same number of runs In IPL

धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह ने आईपीएल में अपनी पांचवीं नई टीम (सनराइजर्स हैदराबाद) के लिए अपनी सबसे बड़ी पारी 44 रनों की पारी खेली। यह पारी मैच की सबसे बड़ी पारी साबित हुई, साथ ही उनकी टीम के लिए भी, जिसकी बदौलत गेंदबाजों ने 163 रनों का लक्ष्य का बचाव कर लिया।

इस पारी के दौरान उन्होंने टी-20 करियर में 4 हजार रन भी पूरे कर लिए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के 10वें बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed