फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gautam gambhir congrats nikita kaul wife of martyr major vibhuti dhoundiyal who joins indian army

गंभीर ने जीता फैंस का दिल, शहीद मेजर ढौंडियाल की पत्नी को सेना में भर्ती होने पर दी बधाई

Sat, 29 May 2021 08:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 29 May 2021 08:55 PM IST
सार

गौतम गंभीर ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया, जब उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल को सेना में भर्ती होने पर बधाई दी।

विज्ञापन
gautam gambhir congrats nikita kaul wife of martyr major vibhuti dhoundiyal who joins indian army
गौतम गंभीर - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का देशप्रेम किसी से छिपा नहीं। भारतीय सेना उनका पहला प्यार था, लेकिन नियति ने उन्हें क्रिकेटर बना दिया। जी हां, शनिवार को गंभीर ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया, जब उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल को सेना में भर्ती होने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'अभिनेता या क्रिकेटर नहीं! यह महिला असली हीरो है। इसलिए भारत को पितृभूमि नहीं मातृभूमि कहा जाता है! जय हिन्द।' 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल साल 2019 में हुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। अब उनकी पत्नी ने सेना में भर्ती होकर पूरे देश का दिल जीत लिया है। ल शहीद मेजर ढौंडियाल कश्मीर में 55 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। शहादत के समय उनकी पत्नी निकिता कौल ढौंडियाल ने उनसे वादा किया था कि वो भी देश की सेवा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed