फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gautam gambhir asks Ravi Ashwin about Warners Spirit of cricket Digvijay replied

विवाद: वार्नर की खेल भावना पर गंभीर ने अश्विन से पूछा सवाल, दिग्विजय बीच में कूदे तो हो गए ट्रोल

Fri, 12 Nov 2021 10:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 12 Nov 2021 10:12 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मैच में हफीज की एक गेंद दो टप्पे में वार्नर तक पहुंची थी और उन्होंने इसे भी छक्के के लिए भेज दिया था। इसके बाद इस घटना पर काफी बयानबाजी हो रही है। गंभीर और अश्विन के अलावा दिग्विजय सिंह ने भी इस पर अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
Gautam gambhir asks Ravi Ashwin about Warners Spirit of cricket Digvijay replied
अश्विन ने वार्नर का बचाव करने वाले पत्रकार को करार जवाब दिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में डेविड वार्नर का एक छक्का सोशल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद हफीज की एक गेंद दो टप्पे में वार्नर तक पहुंची थी और उन्होंने इस गेंद को खेलते हुए छक्का जड़ दिया था। इसके बाद गौतम गंभीर ने इस घटना की फोटो शेयर करते हुए अश्विन से पूछा कि डेविड वार्नर ने खेल भावना का बहुत ही खराब प्रदर्शन किया? इसके जवाब में नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वार्नर ने आउट न होने पर भी डीआरएस नहीं लिया था। इस पर आपका क्या कहना है। 
विज्ञापन


गंभीर अपने पोस्ट के जरिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर निशाना साधना चाह रहे थे, जिन्होंने मांकडिंग करने पर अश्विन को ट्रोल किया था। हालांकि दिग्विजय बीच में कूद पड़े और मामले को कहीं और ही ले गए। हालांकि क्रिकेट फैंस ने दिग्गी को जमकर ट्रोल किया और उनसे कहा कि वो राजनीति तक ही सीमित रहें, क्रिकेट पर ज्ञान न दें।
विज्ञापन

 

ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को अश्विन ने दिया जवाब
गंभीर के ट्वीट पर ऑस्ट्रेलिया के एक पत्रकार ने कहा कि आपने गलत किया है। इसके जवाब में अश्विन ने कहा कि अगर गेंदबाज के हाथ से गेंद फिसलने पर वार्नर का छक्का लगाना सही तो उनका मांकडिंग करना भी सही था और अगर उस समय अश्विन गलत थे तो अब वार्नर भी गलत हैं। इसके बाद उन्होंने पूछा कि यह उचित मूल्यांकन है ना? पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के मैच में क्या हुआ था
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी के वक्त आठवें ओवर की पहली ही गेंद हफीज हाथ से छूट गई थी और दो टप्पे में स्ट्राइक पर मौजूद डेविड वार्नर के पास पहुंची। लेग स्टंप से बाहर जा रही गेंद पर वार्नर ने गेंद के पास पहुंचकर डीप मिडविकेट पर लंबा छक्का जड़ दिया। इसको अंपायर ने नो बॉल घोषित किया और ऑस्ट्रेलिया को सात रन मिले। वार्नर के इस शॉट के बाद हफीज अंपायर के पास पहुंचे और उनसे बात करने लगे। वो कहने लगे कि गेंद उनके हाथ से फिसली है इसलिए इस गेंद को डेड करार देना चाहिए, लेकिन अंपायर ने उनकी बात नहीं मानी और नियम के हिसाब से नो बॉल करार दिया। इसके बाद फ्री हिट पर वार्नर ने दो रन लिए। कुल मिलाकर पहली गेंद पर 9 रन आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed