{"_id":"2fbf76db8b3bc4cd381a18ff166a2d4c","slug":"gary-kirsten-to-coach-delhi-daredevils","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली डेयरडेविल्स को मिले टीम इंडिया के 'चैंपियन गुरु'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दिल्ली डेयरडेविल्स को मिले टीम इंडिया के 'चैंपियन गुरु'
टीम डिजिटल
Updated Tue, 03 Sep 2013 04:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल में अपनी टीम के लचर प्रदर्शन के बाद टीम में सुधार लाने के मकसद से दिल्ली डेयरडेविल्स ने उस गुरु को याद किया है, जिसने टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनवाया था।
विज्ञापन
टीम इंडिया को 28 साल बाद वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव दिलाने वाले कोच गैरी कस्टर्न अब दिल्ली डेयरडेविल्स के नए मुख्य कोच बन गए हैं।
विज्ञापन
इस आईपीएल फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को ट्वीट करके बताया कि कस्टर्न ने दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कोच का पद स्वीकार कर लिया है।
कस्टर्न इससे पहले टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी अंतरराष्ट्रीय टीमों के कोच रहे हैं। अपनी कोचिंग में कस्टर्न ने भारत को 2011 में 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनवाया था।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रदर्शन आईपीएल 6 में बेहद खराब रहा और टीम अंक-तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी। दिल्ली पिछले छह संस्करणों में एक बार भी आईपीएल के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी।
दिल्ली ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली डेयरडेविल्स गैरी कस्टर्न के मुख्य कोच बनने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत करती है। वह टीम मेंटर टीए शेखर और एरिक सिमंस के साथ काम करेंगे।
कस्टर्न पहली बार किसी आईपीएल टीम को कोचिंग करेंगे।