फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gary Kirsten and WV Raman shortlisted for Indian women’s cricket coach’s job

गैरी कस्टर्न को पछाड़कर रमन बने भारतीय महिला टीम के कोच, पहले चुने गए थे दो नाम

Fri, 21 Dec 2018 09:47 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 21 Dec 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
Gary Kirsten and WV Raman shortlisted for Indian women’s cricket coach’s job

दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन पर तरजीह देते हुए पूर्व सलामी बल्लेबाज डब्ल्यू वी रमन को गुरूवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया जबकि चयन प्रक्रिया को लेकर प्रशासकों में आपसी मतभेद हैं। बीसीसीआई के सूत्र ने पीटीआई को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


रमन (53 वर्ष) इस समय बेंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा, ‘कर्स्टन बीसीसीआई की तदर्थ चयन समिति की पहली पसंद थे, लेकिन रमन को यह पद मिला क्योंकि कर्स्टन आईपीएल फ्रेंचाइजी रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ अपना पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं।‘
विज्ञापन


चयन समिति में पूर्व कप्तान कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और एस रंगास्वामी शामिल हैं। विश्वस्त सूत्र ने कहा कि पैनल ने बोर्ड को तीन नाम -कर्स्टन, रमन और वेंकटेश प्रसाद- की सिफारिश की, लेकिन बीसीसीआई ने पद के लिए रमन को चुना।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह नियुक्ति प्रशासकों की समिति (सीओए) के मुद्दें पर विभाजित विचारों के बावजूद की गई जिसमें डायना एडुल्जी ने चेयरमैन विनोद राय को चयन प्रक्रिया रोकने को कहा था। बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने भी प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कहा कि इसे राय की मंजूरी मिली थी, एडुल्जी की नहीं। 

रमन ने देश के लिए 11 टेस्ट और 27 वनडे खेले हैं और इस समय वह देश के सबसे योग्य कोचों में से एक हैं। वह तमिलनाडु और बंगाल जैसी बड़ी रणजी ट्रॉफी टीम को कोचिंग दे चुके हैं और भारत अंडर-19 टीम के साथ भी काम कर चुके हैं।  उन्हें 1992-93 दौरे के दौरान दक्षिण अफ्रीका में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय के रूप में भी याद किया जाता है।

कर्स्टन, रमन और प्रसाद के अलावा 28 आवेदकों में से जिन अन्य उम्मीदवारों को गुरूवार को साक्षात्कार के लिये छांटा गया था, उनमें मनोज प्रभाकर, ट्रेंट जानस्टन, दिमित्री मास्करेन्हास, ब्रैंड हॉग और कल्पना वेकंटाचर शामिल थे। 

इन तीन से मिलकर साक्षात्कार किया गया जबकि कर्स्टन सहित पांच अन्य से स्काइपी पर और एक से फोन पर इंटरव्यू लिया गया। भारत की पुरूष टीम को 2011 विश्व कप में खिताब दिलाने वाले कर्स्टन इन सभी में पहली पसंद थे। 

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘तरजीह के क्रम में वह शीर्ष पर थे लेकिन वह रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को नहीं छोड़ना चाहते थे। रमन अच्छी पसंद हैं क्योंकि टीम को इस समय बल्लेबाजी कोच की जरूरत है। प्रसाद इस क्रम में तीसरे नंबर पर थे।’ 

कर्स्टन 2008 से 2011 तक तीन वर्षों के लिये भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे थे। इसके बाद उन्होंने 2011 से 2013 तक दक्षिण अफ्रीका को कोचिंग दी। वह इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के मुख्य कोच हैं। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed