फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ganguly gave suggestion to the injured Rohit Sharma, said - do not hurry to return, long career in front

गांगुली ने दी चोटिल रोहित को सुझाव, कहा- वापसी के लिए जल्दबाजी न करें, लंबा करियर सामने

Wed, 04 Nov 2020 04:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 04 Nov 2020 04:59 AM IST
सार

  • बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, प्लेऑफ में खेलने से चोट बढ़ने का खतरा 
  • चोट से उबर जाते हैं तो शर्मा टीम इंडिया में करेंगे वापसी  

विज्ञापन
Ganguly gave suggestion to the injured Rohit Sharma, said - do not hurry to return, long career in front
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली चाहते हैं कि चोटिल रोहित शर्मा प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस की ओर खेलने का फैसला लेने के दौरान सतर्कता बरतें। उनकी पैर की मांसपेशियों की चोट के बढ़ने का खतरा है। इसी कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया में भी जगह नहीं दी गई। रोहित पंजाब के खिलाफ आईपीएल के दूसरे चरण के मैच के बाद से बाएं पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने कहा, ‘रोहित फिलहाल चोटिल हैं। अन्यथा हम उनके जैसे खिलाड़ी को बाहर क्यों रखते। वह राष्ट्रीय (सीमित ओवरों) टीम के उपकप्तान हैं। हमें उनका आकलन करना होगा। हमें नहीं पता कि वह कब वापसी करेंगे। चोटिल होने के बाद वह अब तक नहीं खेले हैं। हम चाहते हैं कि वह उबर जाएं। यह बीसीसीआई का काम है कि वह अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मैदान पर उतारे। अगर वह उबर जाते हैं तो वह खेलेंगे।’

विज्ञापन


नहीं चाहते दोबारा चोटिल हो : 
उन्होंने कहा, ‘हां, आप नहीं चाहते कि वह दोबारा चोटिल हो। उसकी मांसपेशियों में चोट है और दोबारा ऐसा हो सकता है। इसके बाद उसे वापसी करने में और अधिक समय लगेगा लेकिन हां, ऐसे लोग हैं जो उनके साथ काम कर रहे हैं। मुंबई का फिजियो उनके साथ काम कर रहा है। भारतीय फिजियो (नितिन पटेल) भी वहां हैं। रोहित को भी पता है कि उनके सामने लंबा करियर है। यह सिर्फ इस आईपीएल की बात नहीं है।’

विज्ञापन

टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे इशांत : 
गांगुली ने कहा कि इशांत शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव से अच्छी तरह उबर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि यह तेज गेंदबाज दिसंबर के मध्य में ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेगा। हां, हमें उम्मीद है कि इशांत टेस्ट मैचों में वापसी करेंगे। उन्होंने छोटे रन अप और छोटे स्पैल में गेंदबाजी शुरू कर दी है। वह एनसीए में गेंदबाजी कर रहे हैं। लेकिन बीसीसीआई के तेज गेंदबाजों के लिए नियमों के अनुसार इशांत ऑस्ट्रेलिया में दो प्रथम श्रेणी मैच खेलेंगे।’

रणजी के लिए स्थलों का चयन: 
बीसीसीआई अध्यक्ष की नजरें अब अगले साल जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो बबल) में रणजी ट्रॉफी के आयोजन पर टिकी हैं। उन्होंने कहा,‘हमने आयोजन स्थल चुन लिए हैं। जहां हम रणजी ट्रॉफी के लिए बायो बबल तैयार कर सकते हैं। लेकिन जब तक राज्य संघों से बात नहीं करते तब तक हम कोई घोषणा नहीं करेंगे।’ 

तीन चयनकर्ताओं की नियुक्ति जल्द : 
गांगुली ने पुष्टि की कि बीसीसीआई देवांग गांधी, सरनदीप सिंह और जतिन परांजपे की जगह जल्द ही तीन नए चयनकर्ताओं की नियुक्ति करेगा। इन तीनों का चार साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। उन्होंने हमारे पास नई चयन समिति होगी। सिर्फ दो बचेंगे (सुनील जोशी और हरविंदर सिंह)। बाकी तीन का कार्यकाल पूरा हो गया है। हम तीन और चयनकर्ता चुनने होंगे।’ 

इंग्लैंड सीरीज देश में ही : 
उन्होंने कहा,‘हम इंग्लैंड के खिलाफ अगले साल सीरीज भारत में आयोजित करेंगे। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि इंग्लैंड की ओर से कोई आशंका हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed