फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   gambhir dropped by selectors for altercation!

गरम मिजाजी के कारण गंभीर पर गिरी गाज!

Sat, 04 May 2013 05:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 04 May 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
gambhir dropped by selectors for altercation!

बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर का अगले महीने शुरू होने वाली चैंपियंस ट्राफी में चयन नहीं हुआ।

विज्ञापन


टीम इंडिया में जगह बनाने में नाकाम रहने के पीछे उनके गरम मिजाज को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

जबकि मध्य क्रम के आक्रामक बल्लेबाज युवराज सिंह को उनके खराब फार्म के कारण टीम में नहीं लिया गया है।  

आईपीएल के पिछले सत्र में अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को चैंपियन बनाने वाले गंभीर का बतौर बल्लेबाज इस सत्र में प्रदर्शन अब तक औसत रहा है।

लेकिन इस बार मैदान में उनका व्यवहार खेल भावना के बेहद विपरीत रहा है और कई मौकों पर उन्होंने अपनी टीम व विपक्षी टीम के खिलाड़ियों के साथ जमकर स्लेजिंग की है।


11 अप्रैल को बेंगलुरू में खेले गए एक मुकाबले के दौरान कोलकाता के कप्तान गंभीर ने विपक्षी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के कप्तान विराट कोहली के आउट होने पर उनके साथ जमकर स्लेजिंग की।
विज्ञापन

दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखकर मैदान पर मौजूद उनके साथी रजत भाटिया ने झगड़े को सुलझाया था। यह झगड़ा तब हुआ जब आतिशी बल्लेबाजी करने के बाद कोहली कैच आउट हो गए और गंभीर ने कोहली को कुछ अपशब्द कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर और कोहली न सिर्फ भारत के लिए खेलते रहे हैं बल्कि रणजी टीम में एक ही टीम दिल्ली के लिए एक साथ मैदान पर उतरते हैं। अपने जूनियर खिलाड़ी के साथ स्लेजिंग करने के बाद गंभीर को अपने व्यवहार में सुधार लाने की सख्त हिदायत मिली थी। लेकिन लगता है कि वह अपने व्यवहार में कोई सुधार नहीं ला सके।

जारी आईपीएल में गंभीर का आक्रामक और अपने विपक्षी खिलाड़ियों के साथ स्लेजिंग का दौर आगे भी जारी रहा। 3 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान वह अपने समकक्ष राहुल द्रविड़ से ही भिड़ गए थे। द्रविड़ न सिर्फ टीम इंडिया के महान क्रिकेटरों में शुमार हैं बल्कि क्रिकेट जगत में उन्हें बेहद शालीन क्रिकेटर भी माना जाता है।

गंभीर कई बार अपनी टीम के खिलाड़ियों पर भी जमकर भड़ास निकालते हैं। एक मैच के दौरान अपने तेज गेंदबाज एल बालाजी पर जमकर गुस्सा दिखाया और अपशब्द भी कहे थे। यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम इंडिया में चयन के लिए उपयुक्त नहीं समझा।



एक अन्य बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज युवराज को भी टीम इंडिया में नहीं लिया गया है। जारी आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के लिए खेलने वाले युवराज का प्रदर्शन बेहद फीका रहा है। उन्होंने अब तक आठ मैच खेले हैं और 22.28 की औसत से महज 156 रन बनाए हैं। युवराज ने अब तक एक भी अर्धशतक भी नहीं जमाया है और उनका आईपीएल 6 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 34 रन है।
 
आईपीएल 6 में गंभीर को अपने अभद्र व्यवहार की सजा मिली है जबकि लय में नहीं होने के कारण युवराज को टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed