IND Inning
139/1 (11 ov)
Ishan Kishan 43(21)*
Sanju Samson 74 (34)
WI elected to bowl
{"_id":"5aba43254f1c1bb22a8b5967","slug":"funny-video-on-ball-tampering-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉल टेंपरिंग पर बना वीडियो हुआ वायरल, पीटरसन ने देखते ही किया शेयर ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बॉल टेंपरिंग पर बना वीडियो हुआ वायरल, पीटरसन ने देखते ही किया शेयर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Mar 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
बॉल टेंपरिंग वीडियो
- फोटो : file
बॉल टेंपरिंग मामले फंसे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और पूरी टीम की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी हर मामले में अपने खिलाड़ियों का बचाव करती रहने वाले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया तक ने टीम की इस हरकत पर उनकी जमकर आलोचना की है।
विज्ञापन
स्मिथ को तो पहले राष्ट्रीय टीम की और फिर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी से हाथ धोना पड़ा। वहीं, अब तो हालात यह होते जा रहे हैं कि हो सकता है स्मिथ आईपीएल के 11वें संस्करण से ही बाहर हो जाएं।
विज्ञापन
इस पूरे विवाद पर एक ओर जहां ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को शर्म से अपना सिर झुकाना पड़ रहा है वहीं, इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ऑस्ट्रेलिया के ही बेन ऐंड लियाम ने बनाया है।
विज्ञापन
इस वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का मजाक उड़ाते हुए एक रैप गाना गया है। इस वीडियो की लोकप्रियता की अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन भी खुद को इसे शेयर करने से नहीं रोक सके। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'ऑस्ट्रेलिया ने खुद का ही मजाक उड़ा लिया।'
देखिए वीडियो-