फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Full schedule of India vs Australia test series which starts from 6 December

AUSvIND: 6 दिसंबर से पहला टेस्ट, ये रहा सीरीज का पूरा शेड्यूल, देखिए कब-कहां होंगे मैच

Wed, 28 Nov 2018 08:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Nov 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Full schedule of India vs Australia test series which starts from 6 December

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी। फटाफट क्रिकेट के बाद अब टेस्ट क्रिकेट की बारी है। दोनों देशों के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज जल्द ही होने वाला है।

विज्ञापन


टीम इंडिया ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किसी टेस्ट सीरीज में सबसे अच्छा प्रदर्शन 2003-04 में किया था जब सौरव गांगुली की अगुवाई में भारतीय टीम सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने में सफल रही थी।
विज्ञापन


अब 6 दिसंबर से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट से ही बढ़त बनाकर विराट कोहली कमजोर आंकी जा रही ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचना चाहेंगे। आइए जानते हैं भारतीय समय के मुताबिक इस टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम...

विज्ञापन
विज्ञापन

चार टेस्ट मैच की सीरीज का शेड्यूल

सीरीज की शुरुआत एडिलेड से होगी। दूसरा टेस्ट पर्थ, तीसरा मेलबर्न और आखिरी मैच अगले साल जनवरी में सिडनी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई दौरे का अंत वनडे सीरीज के साथ होगा।

06-10 दिसंबर: एडीलेड में पहला टेस्ट (सुबह 6:30)
14-18 दिसंबर: पर्थ में दूसरा टेस्ट (सुबह 7:50)
26-30 दिसंबर: मेलबर्न में तीसरा टेस्ट (सुबह 6:00)
03-07 जनवरी: सिडनी में चौथा टेस्ट (सुबह 6:00)


सारे मैच भारतीय समयानुसार

भारत में फैंस इन मैचों को कहां देख सकेंगे?

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज को आप भारत में सोनी नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे और हिंदी कमेंट्री के लिए सोनी टेन-3 पर देख सकेंगे। इन मैचों का लाइव ऑनलाइन प्रसारण आप SonyLIV ऐप पर देख सकेंगे। सभी खबरें की पल-पल की अपडेट https://www.amarujala.com/ पर मिलेगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम

भारतीय टेस्ट टीमः विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीमः टिम पेन (कप्तान), मार्कस हैरिस, एरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श, ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श, जोश हेजलवुड, नाथन लॉयन, क्रिस ट्रीमेन, पीटर सिडल और पैट कमिंस और मिशेल स्टॉर्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed