{"_id":"5e423e768ebc3ee60059c76c","slug":"front-foot-no-ball-technology-to-be-introduced-by-icc-in-womens-t20-world-cup-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नो बॉल को लेकर ICC ने बनाया नया नियम, महिला टी-20 वर्ल्ड कप में होगा इस्तेमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नो बॉल को लेकर ICC ने बनाया नया नियम, महिला टी-20 वर्ल्ड कप में होगा इस्तेमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
फ्रंट फुट नो बॉल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईसीसी ने अब नो बॉल को लेकर क्रिकेट मैचों में नई तकनीक को लागू करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आगामी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में इसका तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। भारत-वेस्टइंडीज के बीच मैच के दौरान सफलतापूर्वक इस तकनीक के इस्तेमाल के बाद आईसीसी ने इसे बड़े स्तर पर लागू करने का मन बना लिया है।
2 of 4
फ्रंट फुट नो बॉल
- फोटो : अमर उजाला
फ्रंट फुट तकनीक
इस नए नियम और तकनीक के तहत थर्ड अंपायर अब हर गेंद के बाद गेंदबाज के फ्रंट फूट को देखेगा और नो बॉल की सूरत में फिल्ड अंपायर को जानकारी देगा। इस नियम के बाद अब फिल्ड अंपायर बिना थर्ड अंपायर की सलाह के पैर के नो बॉल को लेकर कोई भी फैसला नहीं ले पाएगा। हालांकि वो अन्य तरह के नो बॉल मामले में पहले की ही तरह फैसले लेता रहेगा।
3 of 4
लसिथ मलिंगा
- फोटो : सोशल मीडिया
विवादों में रहे नो बॉल के फैसले
नो बॉल को लेकर पिछले कुछ समय में काफी विवाद हुए हैं और इसकी वजह से कप्तान और खिलाड़ियों के साथ अंपायर की नोकझोंक भी देखने को मिली है। ऐसे में इस तकनीक के लागू होने के बाद फिल्ड अंपायर का काम आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नो बॉल
- फोटो : social media
सफल रहा नो बॉल तकनीक का ट्रायल
आईसीसी ने भी बताया है कि इस तकनीक का इस्तेमाल 12 मैचों के दौरान किया गया जिसमें 4717 गेंदें फेंकी गई और 13 नो बॉल को पाया गया। इसमें सभी फैसले सटीक और सही साबित हुए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।