फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनाः कोलकाता के रास्ते घर लौटेगी दक्षिण अफ्रीकी टीम, सीरीज टलने के बाद हो रही वापसी

Sun, 15 Mar 2020 07:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 15 Mar 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
From Lucknow to South Africa via Kolkata, Dubai: Proteas route in times of COVID-19
दक्षिण अफ्रीका टीम/कोरोनावायरस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस पूरे विश्व में अपना प्रकोप दिखा रहा है। दुनियाभर में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए बीसीसीआई ने भारत और दक्षिण अफ्रीका वन-डे सीरीज को स्थगित कर दिया है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम लखनऊ से कोलकाता और दुबई के रास्ते स्वदेश लौटेगी। 


 

From Lucknow to South Africa via Kolkata, Dubai: Proteas route in times of COVID-19
भारत vs दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद आखिरी दो मुकाबले लखनऊ और कोलकाता में खेले जाने थे। यहां तक कि दोनों ही मुकाबलों को खाली स्टेडियम में करवाने की बात भी कही गई थी। लेकिन शुक्रवार को अचानक से पूरी सीरीज को रद्द करने का फैसला लिया गया था।

From Lucknow to South Africa via Kolkata, Dubai: Proteas route in times of COVID-19
भारत बनाम द. अफ्रीका - फोटो : pti

हालांकि बाद में बीसीसीआई ने बयान जारी करके कहा कि श्रृंखला को बाद में आयोजित किया जाएगा। बोर्ड सचिव जय शाह ने कहा, 'क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए बाद में भारत दौरे पर आएगी। बीसीसीआई-सीएसए साथ मिलकर नए कार्यक्रम पर काम करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
From Lucknow to South Africa via Kolkata, Dubai: Proteas route in times of COVID-19
दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे में प्रोटियाज टीम लखनऊ से कोलकाता और फिर दुबई होते हुए अपने वतन लौटेगी। इसको लेकर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के युवा अध्यक्ष अविषेक डालमिया ने कहा, 'टीम कल (सोमवार) को यहां लैंड करेगी और अगली सुबह यहां से रवाना हो जाएगी। बीसीसीआई एयरपोर्ट के नजदीक उनलोगों के ठहरने का इंतजाम कर रही है।'

विज्ञापन
From Lucknow to South Africa via Kolkata, Dubai: Proteas route in times of COVID-19
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

उन्होंने आगे कहा, 'हमने मुख्यमंत्री और मुख्य सचीव को इस बारे में जानकारी दे दी है। साथ ही हमलोग बीसीसीआई अध्यक्ष के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं।' बता दें कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 100 से अधिक मामले पाए गए हैं, जबकि दुनियाभर में ऐसे मामलों की संख्या 130,000 से अधिक हो गई है और इस खतरनाक वायरस के कारण 5000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed