फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नहीं देखी गई पूर्व पति की खुशी, पत्नी ने दोबारा कर ली शादी, हो सकती है 10 साल की जेल

Sun, 15 Mar 2020 07:21 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 15 Mar 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Woman takes revenge on ex husband by remarrying him without his consent in France
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर लोग मजाक में कहते हैं कि रिश्तेदार जो होते हैं, वो तरक्की कर रहे या खुश रह रहे रिश्तेदारों से जलते हैं। लेकिन बीवियां भी अपने पतियों की तरक्की और खुशी देख कर जलती हैं, ऐसा बहुत कम ही सुनने को मिलता है। ताजा मामला फ्रांस का है, जहां एक महिला से उसके पूर्व पति की खुशी नहीं देखी गई तो उसने कुछ ऐसा कर दिया कि अब उसे 10 साल की जेल और उसपर करीब 1.25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। 

Woman takes revenge on ex husband by remarrying him without his consent in France
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 58 वर्षीय महिला फ्रांस की एक अदालत में जज के पद पर रह चुकी है। दरअसल, उसने कागजों पर अपने पूर्व पति से दोबारा शादी कर ली, जबकि इस बारे में पूर्व पति को कुछ पता ही नहीं था। चूंकि महिला जज थी तो जाहिर है उसे कानूनी जानकारी तो थी ही, इसी का फायदा उठाते हुए उसने धोखाधड़ी की।  

Woman takes revenge on ex husband by remarrying him without his consent in France
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बताया जा रहा है कि महिला ने पूर्व पति से इसलिए दोबारा शादी की, ताकि वो अपनी प्रेमिका से शादी न कर पाए और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत न कर सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व पति ने प्रेमिका के लिए ही उससे तलाक लेकर छोड़ दिया था। इसी का बदला लेने के लिए महिला ने ऐसी हैरान करना वाली साजिश रची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman takes revenge on ex husband by remarrying him without his consent in France
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित व्यक्ति अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए अदालत में रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा। वहां उसे पता चला कि उसकी पूर्व पत्नी ने तो मार्च 2019 में ही उससे कागजी तौर पर दोबारा शादी कर ली थी। इसके बाद पीड़ित ने अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Woman takes revenge on ex husband by remarrying him without his consent in France
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अदालत ने जज रह चुकी महिला द्वारा दोबारा की गई शादी को अवैध बताया है और कहा है कि पीड़ित जिससे मन करे शादी कर सकता है। उसे अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का हक है। फिलहाल महिला को और उसका साथ देने वाले को धोखाधड़ी के जुर्म में पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed