फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   friendship of Dhoni and Raina is umatchable they surprised the fans by announcing their retirement on same day

Dhoni-Raina: धोनी-रैना की दोस्ती का नहीं कोई तोड़, एक ही दिन संन्यास लेकर फैंस को कर चुके हैरान

Tue, 13 Aug 2024 04:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 13 Aug 2024 04:42 PM IST
सार

15 अगस्त 2020 को टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पूर्व कप्तान धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, अब से मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर समझें। प्यार और समर्थन करने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।  

विज्ञापन
friendship of Dhoni and Raina is umatchable they surprised the fans by announcing their retirement on same day
रैना-धोनी - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। फैंस को दोनों के रिश्ते की गहराई का अंदाजा तब हुआ जब धोनी और मध्यक्रम के दिग्गज बल्लेबाज ने रैना ने एक ही दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला लिया था। यही कारण है कि फैंस धोनी को थाला और रैना को चिन्ना थाला के नाम से बुलाते हैं। 
विज्ञापन

friendship of Dhoni and Raina is umatchable they surprised the fans by announcing their retirement on same day
रैना-धोनी - फोटो : twitter
ठीक चार साल पहले 15 अगस्त 2020 को टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पूर्व कप्तान धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, अब से मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर समझें। प्यार और समर्थन करने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।  धोनी ने टेस्ट से तो 2014 में ही संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे और टी-20 से 2020 में संन्यास लिया। हालांकि, वह अब भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

friendship of Dhoni and Raina is umatchable they surprised the fans by announcing their retirement on same day
रैना-धोनी - फोटो : twitter
वहीं, धोनी के रिटायरमेंट के बाद रैना ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट के जरिए संन्यास का एलान किया था।  रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में रैना ने लिखा- माही आपके साथ खेलना अच्छा था। पूरे दिल से गर्व के साथ मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिन्द! इस तरह भारत के दो चैंपियन खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। हालांकि, इसके बाद दोनों ने आईपीएल खेलना जारी रखा है।
विज्ञापन

friendship of Dhoni and Raina is umatchable they surprised the fans by announcing their retirement on same day
रैना-धोनी - फोटो : twitter
सुरेश रैना और धोनी की जोड़ी ने मैदान में अनेकों यादगार पारियां खेलीं हैं। दोनों की दोस्ती मैदान के अंदर और बाहर जगजाहिर रही है। यही दोस्ती सुरेश रैना ने संन्यास के दिन भी निभाई थी। धोनी और रैना 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं। रैना ने उस विश्व कप में क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed